गौमाता के सम्मान और राष्ट्रमाता के दर्जे की गूंज: 17 दिसंबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में जुटेंगे 50 हजार से अधिक गौसेवक

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में गौ संरक्षण और सम्मान के मुद्दे पर बड़ा जनआंदोलन आकार लेने जा रहा है। देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 17 दिसंबर को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में विराट जनसंकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस महाआयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 50 हजार से अधिक गौसेवकों और गौभक्तों के जुटने की संभावना है, जबकि 50 से अधिक संत-महात्मा भी कार्यक्रम में शामिल होकर समाज को दिशा देंगे।

प्रमुख मांगें और 51 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य

इस अभियान के माध्यम से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौमाता के संरक्षण व संवर्धन के लिए विशेष केंद्रीय कानून बनाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी। आयोजकों ने इन मांगों के समर्थन में पूरे देश से 51 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

तैयारियों को लेकर बैठक और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं की तैनाती

कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को गति देने के लिए श्री माहेश्वरी भवन में सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पथमेडा से आए श्री राधा वत्स महाराज ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन जीवन मूल्यों का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को देश के सभी राज्यों और 36 प्रदेशों की राजधानियों में एक साथ जनसंकल्प कार्यक्रम आयोजित कर जनभावनाएं सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।

बैठक में आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्थल व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, भोजन, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक का संचालन करते हुए अभियान से जुड़े मुकेश काबरा ने कहा कि यह आयोजन गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज की सामूहिक आवाज है और उन्होंने युवाओं व आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभात तारा मैदान पहुंचने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.