मौसम का हाल: झारखंड में सुबह कोहरा और गिरेगा पारा, दिन में खिलेगी धूप

रांची. नवंबर के आखिरी दिनों में झारखंड के मौसम का मिजाज बदल रहा है और कनकनी बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची के 27 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

सुबह धुंध, दिन में राहत

राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाने का अनुमान है। इसका असर खुले और ग्रामीण इलाकों में अधिक दिख सकता है, जिससे सुबह निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहना होगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और धूप निकलने से दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

बालूमाथ में 8 डिग्री पहुंचा पारा

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। लातेहार के बालूमाथ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची में यह 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे स्पष्ट है कि कई इलाकों में सर्दी का असर राजधानी से ज्यादा महसूस हो रहा है।

30 नवंबर तक तापमान और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। रांची में 27 नवंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जबकि 28 नवंबर को यह 23 और 11 डिग्री रह सकता है। 29 नवंबर को 24 व 12 डिग्री और 30 नवंबर को 24 व 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बालूमाथ में 26 से 28 नवंबर तक न्यूनतम पारा 8 डिग्री और 29 व 30 नवंबर को 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.