Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » अंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य जानने गांव की पगदंडी से निकल कर हवाई यात्रा में चली सरकारी विद्यालय की छात्राएं
शिक्षा

अंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य जानने गांव की पगदंडी से निकल कर हवाई यात्रा में चली सरकारी विद्यालय की छात्राएं

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 10, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रारम्भ की गई सरकारी स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं 11 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण करेंगी। इस दल में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अश्राम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं अन्य सरकारी विद्यालयों की छात्राएं शामिल हैं। चयनित छात्राओं की सूची पूर्व में इसरो प्रशासन को प्रेषित की जा चुकी है। छात्राओं के दल के साथ कार्यपालक दण्डाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अन्य इंस्ट्रक्टर की भी टीम भेजी गई है।

समाहरणालय परिसर से छात्राओं को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह एक्सपोज़र विजिट विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों से आने वाली छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों और संभावनाओं से रूबरू हो सकें। इस भ्रमण के दौरान छात्राएं इसरो के विभिन्न तकनीकी एवं अनुसंधान संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगी, जिससे उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रक्षेपण एवं उपग्रह प्रौद्योगिकी का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।

उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि यह यात्रा छात्राओं के लिए जीवनभर का यादगार अनुभव होगी और उनके भविष्य निर्माण में प्रेरणादायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं को बड़े सपने देखने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

the students of government schools went on an air journey from the village path To know the secrets of the space world
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article2027 तक फाइलेरियामुक्त होगा झारखंड, जामताड़ा में बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी, खुद दवा की खुराक लेकर दिया ये संदेश
Next Article प्रेमचंद के पात्र आज भी रेंग रहे है बस उसका स्वरूप बदला है: डॉ अहमद बद्र
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.