Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन घोटाला: गिरफ्तार सात अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का ताबड़तोड़ छापा
झारखंड

रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन घोटाला: गिरफ्तार सात अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का ताबड़तोड़ छापा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. फर्जी दस्तावेजों के सहारे रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सातों अधिकारियों के 10 ठिकानों पर दबिश दी। यह छापेमारी रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और बोकारो में एक साथ की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, पूरा मामला अधिकारियों और दलालों के नेटवर्क के जरिए सरकारी जमीन हथियाने, अवैध सौदे करने तथा वहां अपार्टमेंट खड़ा करने की साजिश से जुड़ा है।

रिम्स की भूमि से अतिक्रमण हटाने और निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त करने का आदेश पहले झारखंड हाईकोर्ट ने दिया था। इसी न्यायिक निर्देश के बाद रांची स्थित एसीबी थाने में 5 जनवरी को कांड संख्या 01/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती कार्रवाई में बिल्डर शुभम साबू समेत फर्जी रैयत, बिचौलियों और पावर होल्डरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिनके खिलाफ एसीबी पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

बीते चार दिनों के भीतर हिरासत में लिए गए सातों अधिकारियों के खिलाफ सबूत मजबूत करने के उद्देश्य से यह तलाशी अभियान चलाया गया। जांच टीम ने छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों और अहम कागजातों को खंगाला व अपने कब्जे में लिया है।

जिन 10 ठिकानों पर हुई तलाशी

  • मनोज कुमार रंजन: अप्राथमिकी अभियुक्त व तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता (वर्तमान में शिक्षा विभाग के निदेशक व आईएएस अधिकारी) के रांची के अरगोड़ा और जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बालिगुमा आवास पर टीम पहुंची।

  • राजेश कुमार: अप्राथमिकी अभियुक्त व रांची शहर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी के कोकर स्थित घर में जांच की गई।

  • वैभवमणि त्रिपाठी: अप्राथमिकी अभियुक्त व रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक के बरियातू स्थित ठिकाने पर छापा पड़ा।

  • अविनाश कुमार: अप्राथमिकी अभियुक्त व रांची तथा कांके प्रक्षेत्र के तत्कालीन जिला अवर निबंधक के बरियातू स्थित आवास की तलाशी ली गई।

  • राहुल कुमार चौबे: अप्राथमिकी अभियुक्त व रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक के मोरहाबादी तथा बोकारो स्टील सिटी स्थित आवास पर कार्रवाई हुई।

  • शैलेश कुमार: अप्राथमिकी अभियुक्त व बड़ागाई अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी के मोरहाबादी और गिरिडीह स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई।

  • मनोज कुमार: अप्राथमिकी अभियुक्त व बड़ागाई अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी के बरियातू स्थित आवास में छानबीन की गई।

ACB Raid Anti Corruption Bureau Bokaro Giridih Government Land JAMSHEDPUR Jharkhand Land Scam Ranchi RIMS
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड में शिक्षा, बाल अधिकार व स्वास्थ्य क्रांति की बड़ी तैयारी, हर पंचायत में खेल का मैदान, पुस्तकालय और विस में 50 बेड का अस्पताल
Next Article मझगांव के चार बार के विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’, स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जमशेदपुर में 26 नवंबर को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सायरन और ब्लैकआउट से परखी जाएगी आपातकालीन तत्परता

November 20, 2026
झारखंड

मझगांव के चार बार के विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’, स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

November 20, 2026
झारखंड

झारखंड में शिक्षा, बाल अधिकार व स्वास्थ्य क्रांति की बड़ी तैयारी, हर पंचायत में खेल का मैदान, पुस्तकालय और विस में 50 बेड का अस्पताल

November 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जमशेदपुर में 26 नवंबर को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सायरन और ब्लैकआउट से परखी जाएगी आपातकालीन तत्परता

November 20, 2026

बिहार विधान परिषद में आयोगों से होगी बहाली, निजी एजेंसियों पर लगेगी लगाम, पारदर्शिता होगी प्राथमिकता

November 20, 2026

मझगांव के चार बार के विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’, स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

November 20, 2026

रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन घोटाला: गिरफ्तार सात अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का ताबड़तोड़ छापा

November 20, 2026

झारखंड में शिक्षा, बाल अधिकार व स्वास्थ्य क्रांति की बड़ी तैयारी, हर पंचायत में खेल का मैदान, पुस्तकालय और विस में 50 बेड का अस्पताल

November 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost