Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » प्रेमचंद के पात्र आज भी रेंग रहे है बस उसका स्वरूप बदला है: डॉ अहमद बद्र
शिक्षा

प्रेमचंद के पात्र आज भी रेंग रहे है बस उसका स्वरूप बदला है: डॉ अहमद बद्र

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 10, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पेंशनर समाज, साकची के सभागार में जनवादी लेखक संघ, सिंहभूम ईकाई  द्वारा प्रेमचंद जयन्ती का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में डॉ अहमद बद्र एवं साथी वक्ता कामरेड शशि कुमार, डीएनएस आनंद, शैलेन्द्र अस्थाना, अजय मेहताब व सतीश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना अस्थाना ने किया। संचालन वरुण प्रभात एवं धन्यवाद ज्ञापन तापस चट्टराज ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेमचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तदुपरांत युवा साथी निशांत कुमार सिंह ने प्रेमचंद की कहानी नमक का दरोगा पर अपनी बात रखते हुए वंशीधर और पंडित आलोपीदीन के चरित्र को आज के परिवेश से जोड़ते हुए कहा कि आज भी बेईमानों को ईमानदार आदमी की जरूरत है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर नमक के दरोगा का मूल्यांकन किया जा सकता है।

कवि शुभम कुमार ने ईदगाह कहानी के माध्यम से बाजारवाद पर प्रहार किया। उसने ईदगाह के हवाले से चिमटा बेचने वाले दुकानदार की चर्चा की और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के साथ माल संस्कृति के बीच के अन्तर को रेखांकित करते हुए ज्यादा से ज्यादा समान ठेले-खोमचें से खरीदने पर बल दिया।

युवा हस्ताक्षर सुनील सैलानी ने कविता के माध्यम से प्रेमचंद को याद किया। साथी अजय मेहताब ने सद्गति कहानी को चित्रित करते हुए लकड़ी के उस गांठ को मजबूती से फाड़ने की सिफारिश की, जिसे फाड़ते हुए कहानी का नायक दुखी चमार यमलोक पहुंच जाता है।

कामरेड काशीनाथ प्रजापति ने जनगीत के साथ प्रेमचंद की कहानियां एवं उपन्यास के शीर्षकों पर लघु कथा सुनाई। कामरेड देवाशीष मुखर्जी ने प्रेमचंद के संपादन व आलेख पर चर्चा करते हुए पूंजी व धर्म को मनुष्यता का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया। शैलेन्द्र अस्थाना ने कर्मभूमि उपन्यास के संदर्भों से आज के परिवेश को जोड़ते हुए अपनी बात कही।

कहानीकार कृपाशंकर ने प्रेमचंद के गांव व उनके पात्रों पर विस्तृत चर्चा की।डीएनएस आनंद ने प्रेमचंद की कहानियों को पढ़ने एवं उसपर लगातार कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। कामरेड शशी कुमार ने प्रेमचंद की कहानियों के हवाले से राष्ट्रवाद की अवधारणा को धृतराष्ट्र अर्थात जन्म से ही अंधा की संज्ञा देते हुए ,आज के समय में’दुनिया के मजदूरो एक हो’ नारा की विशेष जरूरत बताई।

डॉ अहमद बद्र ने प्रेमचंद की कुछेक कहानियों पर टिप्पणी करते हुए धर्म, बाजार व नीति को व्याख्यायित किया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के पात्र आज भी रेंग रहे है बस उसका स्वरूप बदला है। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए ज्योत्सना अस्थाना ने ‘ब्रम्ह का स्वांग’ कहानी को उदाहरण सहित चित्रित किया एवं उसे आज भी चरितार्थ होते हुए देखने की बात कहीं। कार्यक्रम में अर्चना कुमारी, संध्या ठाकुर, के वी पाई, पशुपति सिन्हा, प्रिंस, विक्रम कुमार, एस के उपाध्याय, निर्मल, विमल किशोर विमल, असर भागलपुरी आदि की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

only their form has changed: Dr. Ahmed Badr Premchand's characters are still crawling
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य जानने गांव की पगदंडी से निकल कर हवाई यात्रा में चली सरकारी विद्यालय की छात्राएं
Next Article टीवी अख़बारों की बजाय 91% युवा सोशल मीडिया से लेते हैं खबरें : रिपोर्ट
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.