Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर
राजनीति

JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

यूनियन चुनाव से पहले अंदरूनी ध्रुवीकरण तेज होता दिख रहा है. बोनस समझौता अब केवल आर्थिक मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि आने वाले चुनाव की राजनीति में इसे नेतृत्व की उपलब्धि के तौर पर पेश करने की तैयारी भी नजर आ रही है.

जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन की सोमवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हुई कमेटी मीटिंग ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को एक बार फिर सतह पर ला दिया. बैठक के दौरान अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू के खिलाफ तीखी नाराजगी सामने आने की चर्चा रही. माहौल इतना गरम हुआ कि बहस कथित तौर पर गाली-गलौज, धक्कामुक्की और धमकी तक पहुंच गई. हालांकि, इसी दौरान बड़ी संख्या में कमेटी मेंबर अध्यक्ष के पक्ष में भी खड़े नजर आए.

बैठक समाप्त होने के कुछ ही समय बाद यूनियन की अंदरूनी राजनीति का दूसरा अध्याय शुरू हो गया. टुन्नू चौधरी ने बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कमेटी मेंबरों की बैठक बुलाकर अपनी ताकत परखने की कोशिश की. विभागवार कमेटी मेंबरों से संपर्क किया गया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया. जुटान हुआ, लेकिन संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. बताया जा रहा है कि कुल कमेटी मेंबरों की संख्या के मुकाबले आधे से भी कम लोग वहां पहुंचे.

  • माइकल जॉन में टकराव, बिष्टुपुर में शक्ति परीक्षण के बाद टुन्नू के सामने खुलने लगे यूनियन के सियासी पत्ते

  • कमेटी मीटिंग के हंगामे के बाद अध्यक्ष की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल, आधे से कम मेंबरों की मौजूदगी ने खड़े किए कई सवाल

इस बैठक ने ऑफिस बेयरर्स के बीच बने राजनीतिक समीकरणों को भी काफी हद तक स्पष्ट कर दिया. टुन्नू के साथ डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, संजय सिंह और सहायक सचिव अजय चौधरी दिखाई दिए. दूसरी ओर महामंत्री सतीश सिंह पहले से ही अध्यक्ष पद को लेकर चुनौती की स्थिति में हैं. शाहनवाज आलम, आमोद दुबे, संजीव तिवारी, नितेश राज और श्याम बाबू जैसे पदाधिकारी इस जुटान से दूर रहे.

दिलचस्प पहलू यह रहा कि कमेटी मीटिंग में वेज समझौते पर विस्तार से बोलने से अध्यक्ष ने परहेज किया, लेकिन आवासीय कार्यालय की बैठक में वेतन समझौते को अपनी उपलब्धियों के तौर पर पेश किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में परिस्थितियों के अनुरूप जो बेहतर विकल्प था, वही उन्होंने चुना. साथ ही दावा किया कि अगले दो-तीन दिनों में सालाना बोनस समझौता होने की संभावना है.

बैठक में अध्यक्ष का निशाना खास तौर पर महामंत्री सतीश सिंह रहे. टुन्नू ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समझौते के समय साथ रहते हैं, लेकिन बाद में कर्मचारियों को अलग संदेश देकर भ्रमित करते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों से कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की.

समर्थक पदाधिकारियों ने भी अध्यक्ष के नेतृत्व और पिछले समझौतों का बचाव किया. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि वेज वार्ता की प्रगति से यूनियन पदाधिकारियों को लगातार अवगत कराया जाता रहा है. संजय सिंह ने टुन्नू के कार्यकाल में हुए समझौतों को बेहतर बताया. राजीव चौधरी ने ईसीबीएस में पदोन्नति से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसमें अध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है. अजय चौधरी ने भी मौजूदा नेतृत्व को कर्मचारियों के लिए बेहतर विकल्प बताया.

बैठक के दौरान टुन्नू ने यह भी बताया कि अजय चौधरी और संजय सिंह का मुंबई-गोवा दौरा रद्द कराया गया है, क्योंकि आगामी बोनस समझौते में दोनों की मौजूदगी आवश्यक होगी.

पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश यही है कि यूनियन चुनाव से पहले अंदरूनी ध्रुवीकरण तेज होता दिख रहा है. बोनस समझौता अब केवल आर्थिक मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि आने वाले चुनाव की राजनीति में इसे नेतृत्व की उपलब्धि के तौर पर पेश करने की तैयारी भी नजर आ रही है.

उल्लेखनीय है कि आर. रवि प्रसाद के कार्यकाल में बने बोनस फॉर्मूले के आधार पर ही अब तक सालाना बोनस समझौते होते रहे हैं. ऐसे में आगामी समझौते में नया क्या होगा और उसका श्रेय किसे मिलेगा, यह यूनियन की भावी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण सवाल होगा. प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन के जमशेदपुर में मौजूद होने के बीच बोनस पर सहमति बनाने की कोशिशें तेज होना भी इसी राजनीतिक संदर्भ में अहम माना जा रहा है.

जमशेदपुर झारखंड राजनीति टाटा वर्कर्स यूनियन टाटा स्टील बिष्टुपुर news बोनस समझौता यूनियन चुनाव संजीव चौधरी टुन्नू सतीश सिंह
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

राजनीति

कर्नाटक मंत्री के बयान ‘इस्लाम सबसे बेहतर है’, पर बवाल, भड़की बीजेपी, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

August 31, 2026
झारखंड

विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा पुलिस एसोसिएशन, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

August 26, 2026
राजनीति

उत्तर प्रदेश : चुनाव से पहले बिछी रणनीतिक बिसात, योगी कैबिनेट के 24 प्रस्तावों में महिलाओं और विकास पर बड़ा दांव

August 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर

September 1, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026

चंपत राय बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे, राम मंदिर के पूर्व महासचिव को केशव मौर्य की क्लीन चिट

September 1, 2026

NCLT ने सुभाष चंद्र के खिलाफ दिवालिया मामले में गठित की 5 सदस्यीय स्पेशल बेंच, फैसले में फंसा नया पेंच

September 1, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : पेंशनरों और उनके संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियमित होंगी अनौपचारिक बैठकें

August 31, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.