Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर, कहा – सीबीआई जांच का फैसला नहीं हुआ तो करुंगा आमरण अनशन, सियासी पारा गरम
राजनीति

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर, कहा – सीबीआई जांच का फैसला नहीं हुआ तो करुंगा आमरण अनशन, सियासी पारा गरम

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के भीतर CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) से जांच कराने का आदेश सरकार नहीं देती है तो वह खुद भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे. रघुवर के इस बयान में एक बार फिर सियासी पारा गरम हो गया है. 

रांची. झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहा युवाओं का आंदोलन अब एक बड़े राजनीतिक बवंडर का रूप ले चुका है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 20 दिनों से डटे छात्रों का सत्याग्रह उस समय मुख्यधारा की राजनीति के केंद्र में आ गया, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Dainik Bhaskar रघुवर दास खुद धरनास्थल पर पहुंचे.

छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने स्पष्ट लहजे में मांग की कि सरकार पूरे मामले की एक हफ्ते के भीतर CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) से जांच कराने का आदेश दे. रघुवर दास ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर एक हफ्ते के भीतर सीबीआई जांच का फैसला नहीं लिया गया, तो मैं खुद भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठूंगा.”

इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्रों पर बनाए जा रहे कथित दबाव की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने अफसरों को अपने करियर और राज्य की जनता के प्रति जवाबदेही की याद दिलाई.

राजधानी बनी छावनी, सीएम आवास पर अभेद्य सुरक्षा

पूर्व सीएम की मौजूदगी और छात्रों के कड़े रुख के बाद रांची का राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है. संभावित घेराव और उग्र प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जैप-1, जैप-6 और जिला पुलिस के सैकड़ों जवानों को अतिरिक्त बैरिकेडिंग के साथ तैनात किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है.

सोरेन सरकार का पलटवार और विपक्ष की घेराबंदी

इस पूरे प्रकरण पर झारखंड की सत्तारूढ़ सोरेन सरकार और सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने पलटवार किया है. सरकार का तर्क है कि राज्य पुलिस और CID पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और छात्रों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं. सरकार का आरोप है कि विपक्ष निष्पाप छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहा है और आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहा है.

वहीं दूसरी ओर, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने विधानसभा से लेकर सड़कों तक सरकार को घेर रखा है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि CID जांच केवल मामले को दबाने का प्रयास है, जबकि लाखों युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी (CBI) से जांच कराना ही एकमात्र निष्पक्ष विकल्प है.

वर्तमान परिदृश्य में आर-पार के मूड में छात्र

वर्तमान में आंदोलनकारी अभ्यर्थी JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने की मांगों पर अड़े हुए हैं. 6 छात्र अभी भी लगातार भूख हड़ताल पर हैं. प्रशासन की ओर से देर रात प्रशासनिक अधिकारियों (DC व SSP) ने धरनास्थल पहुंचकर बातचीत का प्रयास किया, लेकिन छात्र सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करने की जिद पर डटे हैं. रघुवर दास के अल्टीमेटम ने इस पूरे मामले को एक नए मोड़ पर ला दिया है, जिससे आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और उग्र होने के आसार हैं.

JSSC CGL आंदोलन छात्र आंदोलन झारखंड राजनीति रघुवर दास रांची न्यूज सीबीआई जांच हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलद्दाख के लेह में सुबह हिली धरती, 5.53 तीव्रता के भूकंप से मची दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
Next Article जमशेदपुर में तड़के बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरायी कार, चाईबासा की चुवती समेत दो की मौत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज

September 22, 2026
देश/दुनिया

Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस

September 21, 2026
राजनीति

अभिजीत दिपके की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में बड़ी फूट, सहयोगी मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई नई पार्टी ‘CJP-D’, जानिए कौन हैं इसके फाउंडर?

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026

Jharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत

September 28, 2026

Bank Strike Postponed: बैंक यूनियनों ने टाली अपनी 3 दिन की हड़ताल, आम लोगों के लिए बड़ी राहत

September 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.