Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की
झारखंड

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में हाल के दिनों में हुई डकैती और गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी क्रम में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब रविवार देर रात खुद बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी ने शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बाइक रोककर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा वहां की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने आम लोगों से यह भी पूछा कि उनके इलाके में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध लोगों की आवाजाही तो नहीं हो रही है.

देर रात तक चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह अड्डेबाजी करने वालों को भी एसएसपी ने चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बिना किसी काम के देर रात तक अड्डेबाजी करते पाए जाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में आपराधिक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

एसएसपी के इस औचक सड़क निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. लोगों का कहना था कि पुलिस के वरीय अधिकारी के खुद सड़कों पर उतरने से पुलिसिंग को लेकर भरोसा बढ़ता है. स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि इस तरह का औचक अभियान नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और आम लोगों का भरोसा मजबूत हो.

हाल के आपराधिक घटनाक्रम के बीच एसएसपी का खुद देर रात शहर की सड़कों पर निकलना पुलिस महकमे की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है.

An effort to curb crime! The Jamshedpur arrangements late at night Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur inspecting security on a motorcycle and speak with people. SSP personally took to the stopping at intersections to streets खुद सड़कों पर उतरे चौक-चौराहों पर रुककर देखी सुरक्षा व्यवस्था बाइक से देर रात लोगों से बात भी की
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत
Next Article Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026
झारखंड

Jharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026

Jharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत

September 28, 2026

Bank Strike Postponed: बैंक यूनियनों ने टाली अपनी 3 दिन की हड़ताल, आम लोगों के लिए बड़ी राहत

September 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.