Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर में तड़के बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरायी कार, चाईबासा की चुवती समेत दो की मौत
झारखंड

जमशेदपुर में तड़के बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरायी कार, चाईबासा की चुवती समेत दो की मौत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
चाईबासा की डिम्पी (फाइल फोटो)
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर गुरुवार की तड़के एक बार फिर रफ्तार की सनक ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला पुल के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना में चाईबासा की युवती समेत दो लोगों की मौत हो गयी. कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तड़के 4 बजे हुआ भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है. चार लोग कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी पिपला पुल के समीप कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर का असर इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. गश्त लगा रही एमजीएम थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चाईबासा के जामदा निवासी 22 वर्षीय सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ डिम्पी चातोंबा और गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है. वहीं, दुर्घटना में गोलमुरी नामदा बस्ती के निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा के जटेंया निवासी सुनीता तुबिद गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों की हालत चिंताजनक

घटना के वक्त इलाके में गश्त कर रही एमजीएम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. सुनीता तुबिद का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा है. वहीं, गुरुदेव सिंह की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया है.

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा चालक को झपकी आने से हुआ या वाहन की अत्यधिक गति के कारण.

Chaibasa News Golmuri News Jamshedpur News Jamshedpur Road Accident MGM Police Station NH 33 Accident Pipla Pool Accident RIMS Ranchi TMH Jamshedpur
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleआंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर, कहा – सीबीआई जांच का फैसला नहीं हुआ तो करुंगा आमरण अनशन, सियासी पारा गरम
Next Article सहारा समूह को बड़ा झटका, चाईबासा उपभोक्ता आयोग ने को-ऑपरेटिव सोसाइटीसोसाइटी पर ₹5.85 लाख का लगाया जुर्माना
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026
झारखंड

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026

Jharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत

September 28, 2026

Bank Strike Postponed: बैंक यूनियनों ने टाली अपनी 3 दिन की हड़ताल, आम लोगों के लिए बड़ी राहत

September 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.