Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?
झारखंड

आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJuly 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर. वर्षों के इंतजार और लंबे आंदोलन के बाद आखिरकार आदित्यपुर-2 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सीतारामपुर 30 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सोमवार अपराह्न 3:30 बजे सहारा गार्डन सोसाइटी में जलापूर्ति का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ. हालांकि, एक ही मंच से पानी के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले दो प्रमुख अपार्टमेंटों का अंजाम फिलहाल अलग-अलग नजर आ रहा है. जहां सहारा सोसाइटी में ‘एकता’ के बल पर पानी की धार पहुंच गई, वहीं पास ही स्थित आदित्य सिंडिकेट में काम अधूरा रहने के कारण इंतजार का सन्नाटा पसरा है और लोग मायूस हैं.

पूजा-अर्चना और लड्डुओं के साथ सहारा में जश्न

सोमवार का दिन सहारा गार्डन सोसाइटी के निवासियों के लिए उत्सव जैसा रहा. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी पहुंचते ही परिसर का माहौल खुशियों से भर गया. जलापूर्ति का विधिवत ट्रायल शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों ने नारियल तोड़कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी.

सहारा सोसाइटी दो फेजों में बंटी हुई है. दोनों हिस्सों में पानी की समान रूप से आपूर्ति हो सके, इसके लिए विशेष ‘टी’ (T-Joint) लगाकर संतुलन बनाने का इंतजाम किया जा रहा है. पानी की इस मुहिम में अग्रिम भूमिका निभाने वाले शशांक गांगुली और राजीव रंजन ने कहा कि यह जीत किसी एक की नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के सामूहिक प्रयास का नतीजा है. नगर निगम और जुडको द्वारा मुख्य संप (Sump) तक पानी पहुंचा दिए जाने के बाद अब आगे की वितरण व्यवस्था सोसाइटी स्वयं संभालेगी. इस मौके पर शशांक गांगुली ने जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश के प्रयास व सहयोग को याद किया.

यह भी पढ़ें 

  • यह भी पढ़ें : “करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!
  • “अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन
  • आदित्यपुर : सहारा-सिंडिकेट में शुरू हुआ पाइपलाइन का काम, निगम की असली परीक्षा होगी … पानी पहुंचाना!

इस ऐतिहासिक मौके पर एसके चौधरी, मनी कुमार झा, प्रो. राज किशोर प्रसाद, अजीत सिंह, पी यश, राजेश कुमार, आरपी सिंह, पीएन पांडे, सुबेश कुमार सिंह, शंभू नाथ पांडे, कृष्णा सिंह, अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, श्याम चंद्र मिश्रा, महेंद्र महतो, अशोक कुमार, अनीश कुमार झा सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.

सिंडिकेट में अटका पेंच, कमेटी की कार्यशैली पर उठे सवाल

एक तरफ जहां सहारा सोसाइटी में खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आदित्य सिंडिकेट के निवासियों में मौन आक्रोश देखने को मिल रहा है. सिंडिकेट परिसर में अब तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है, जिस कारण यहां ट्रायल टल गया लगता है.

स्थानीय निवासियों की तीखी नजरें अब सोसाइटी की प्रबंध समिति पर टिक गई हैं. लोग का मौन सवाल है कि जब दोनों सोसाइटियों ने प्रशासन के सामने एक साथ अपनी मांग रखी थी, तो फिर सिंडिकेट में यह काम पिछड़ क्यों गया? पदाधिकारियों की शिथिलता और सक्रियता में कमी को लेकर परिसर के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं.

31 जुलाई की डेडलाइन की ओर बढ़ते कदम

उल्लेखनीय है कि जिला उपायुक्त के सख्त निर्देशों के अनुसार आदित्यपुर-2 में 31 जुलाई तक हर हाल में जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया गया था. सहारा सोसाइटी में हुआ सफल ट्रायल यह दर्शाता है कि प्रशासनिक वादा पूरा होने की दिशा में है. अब देखना यह होगा कि आदित्य सिंडिकेट के पदाधिकारी और संबंधित ठेकेदार कब तक पाइपलाइन का बकाया काम पूरा कर वहां के निवासियों को जल संकट से मुक्ति दिला पाते हैं.

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
Sub Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ? - July 27, 2026
  • AI के इस दौर में अब असली और नकली प्रोफाइल की होगी तुरंत पहचान, Facebook लाया फ्री वेरिफिकेशन बैज ‘Facebook Verified’, बस रिकॉर्ड करें एक छोटा सा सेल्फी वीडियो - July 26, 2026
  • आदित्यपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: अब प्राइवेट एजेंसी करेगी सफाई व्यवस्था की जांच, कचरे से बनेगी बिजली और बायोगैस! - July 25, 2026
आदित्य सिंडिकेट आदित्यपुर आदित्यपुर जलापूर्ति आदित्यपुर समाचार पेयजल आपूर्ति सरायकेला खरसावां सहारा गार्डन सोसाइटी सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

आदित्यपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: अब प्राइवेट एजेंसी करेगी सफाई व्यवस्था की जांच, कचरे से बनेगी बिजली और बायोगैस!

July 25, 2026
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति : 720 नई एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस से बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा की तस्वीर

July 24, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में बड़ा हादसा : एमजीएम अस्पताल के दो डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, मोबाइल ढूंढने में गई जान

July 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?

July 27, 2026

मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म

July 27, 2026

दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी!

July 27, 2026

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल

July 27, 2026

5 अगस्त को NCLAT में केबुल कंपनी पर अहम फैसले की उम्मीद, RP के पत्र ने बढ़ाया संशय और तापमान, आर-पार के मूड में मजदूर

July 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost