Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » “करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!
झारखंड

“करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
फोटो AI जेनरेटेड
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • आदित्यपुर नगर निगम को अल्टीमेटम, प्यासी जनता का फूटेगा गुस्सा, 13 जून को आर-पार की जंग का ऐलान 
  • फाइलें पास, ट्रायल भी, फिर क्यों प्यासी है सिंडिकेट और सहारा गार्डेन की चार हजार की आबादी
  • 13 जून यानी शनिवार को आकाशवाणी चौक पर नगर निगम के खिलाफ सुबह 10 बजे होगा महाजुटान 

जमशेदपुर. करोड़ों रुपये की लागत, सालों का इंतजार, बड़े-बड़े प्रशासनिक दावे और महज 100 मीटर की अधूरी पाइपलाइन! आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहारा गार्डन सिटी और सिंडिकेट सोसायटी की आधी आबादी इसी सरकारी सुस्ती और लापरवाही का दंश झेलने को मजबूर है. सिंडिकेट और सहारा गार्डन में रहने वाले करीब 4 हजार लोग हर गर्मियों में बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो जाते है, जबकि इलाके में जलापूर्ति सुनिश्चित करने वाला सीतारामपुर डैम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार है.

प्रशासन के इस रवैये से स्थानीय जनता का आक्रोश चरम पर है. सामाजिक आंदोलनों की गवाह रहे जन कल्याण मोर्चा ने इस मामले में आरपार की जंग का ऐलान करते हुए आदित्कयपुर नगर निगम को चेतावनी दे डाली है. इसमें कहा गया है कि 12 जून तक सीतारामपुर डैम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो 13 जून को आकाशवाणी चौक पर नगर निगम के खिलाफ धरना- प्रदर्शन होगा. कहा जा रहा है कि सुबह 10 बजे यहां महाजुटान होगा. मोर्चा को मिलने वाले जनसमर्थन से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आक्रोश आदित्यपुर को जाम की स्थिति तक पहुंचा सकता है.

शशांक गांगुली

यहां बताना होगा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से प्रतीक्षित वृहत शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ अब तक लोगों को नहीं मिल रहा है. मोर्चा के सदस्य एवं सहारा गार्डन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शशांक गांगुली ने मीडिया को बताया कि इस आंदोलन का सहारा गार्डन सिटी और सिंडिकेट सोसायटी के सैकड़ों लोग हिस्सा बनेंगे. उनका कहना है कि जलापूर्ति योजना के प्रथम चरण के तहत सीतारामपुर डैम स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी आपूर्ति की तैयारी, ट्रायल के बाद भी नियमित आपूर्ति शुरू नहीं की गई है. इससे बड़ी आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि जलापूर्ति योजना के शुरू होने के बाद भी मात्र 100 मीटर पाइपलाइन नहीं बिछाये जाने का खामियाजा सहारा गार्डेन सिटी और आदित्या सिंडिकेट सोसायटी के 4 हजार लोगों को भुगतना पड़ेगा. इस मामले में नगर निगम प्रशासन और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को बार-बार अवगत कराया गया लेकिन ठोस पहल नहीं की गयी.

सिंडिकेट सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के अलावा दूसरे लोगों ने जन कल्याण मोर्चा के समक्ष इसकी चिंता जतायी है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर 100 मीटर पाइप लाइन नहीं बिछी तो करोड़ों की लागत वाली यह जलापूर्ति योजना का लाभ अंतिम छोर तक के लेागों को दिलाने का लक्ष्य ही भटक जायेगा.  इसका उद्देश्य ही लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच अब लोगों की निगाहें 12 जून पर टिकी हैं. की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो 13 जून यदि निर्धारित समय सीमा तक पानी को प्रस्तावित धरना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.

जन कल्याण मोर्चा के अल्टीमेटम के साथ ही अब गेंद नगर निगम और सरायकेला-खरसावां प्रशासन के पाले में है. यदि समय रहते 100 मीटर के रोड़ा साफ नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. अब देखने वाली बात यह होगी कि 12 जून की समय सीमा बीतने के बाद नगर निगम की नींद टूटती है या फिर 13 जून को आदित्यपुर की सड़कों पर जनता का आक्रोश क्या रूप लेता है.

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
Sub Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ? - July 27, 2026
  • AI के इस दौर में अब असली और नकली प्रोफाइल की होगी तुरंत पहचान, Facebook लाया फ्री वेरिफिकेशन बैज ‘Facebook Verified’, बस रिकॉर्ड करें एक छोटा सा सेल्फी वीडियो - July 26, 2026
  • आदित्यपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: अब प्राइवेट एजेंसी करेगी सफाई व्यवस्था की जांच, कचरे से बनेगी बिजली और बायोगैस! - July 25, 2026
100-meter hurdle Adityapur Adityapur Municipal Corporation area. grind to a halt June 13 multi-crore project urban water supply scheme water supply
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleChhattisgarh : शराब की ओवररेटिंग के मामले में 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 से मांगा गया स्पष्टीकरण
Next Article “अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?

July 27, 2026
झारखंड

आदित्यपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: अब प्राइवेट एजेंसी करेगी सफाई व्यवस्था की जांच, कचरे से बनेगी बिजली और बायोगैस!

July 25, 2026
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति : 720 नई एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस से बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा की तस्वीर

July 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?

July 27, 2026

मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म

July 27, 2026

दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी!

July 27, 2026

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल

July 27, 2026

5 अगस्त को NCLAT में केबुल कंपनी पर अहम फैसले की उम्मीद, RP के पत्र ने बढ़ाया संशय और तापमान, आर-पार के मूड में मजदूर

July 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost