Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » TATANAGAR : रेलवे पार्सल में 2 टन ओवरलोडिंग के खेल में Sr DCM की रडार पर CPS अमित चौधरी, हटायें जायेंगे !
ओसियन स्पेशल

TATANAGAR : रेलवे पार्सल में 2 टन ओवरलोडिंग के खेल में Sr DCM की रडार पर CPS अमित चौधरी, हटायें जायेंगे !

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया सालों से चल रहा पार्सल लीज ओवरलोडिंग का खेल 
  • गोलमाल और राजस्व नुकसान के लिए सीनियर डीसीएम पर बढ़ा सीपीएस पर एक्शन लेने का दबाव 
  • सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी की पसंद हैँ अमित चौधरी, पिछले दरवाजे से की गयी थी पोस्टिंग !  

जमशेदपुर. अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के लीज पार्सल कोच में 2 टन ओवरलोडिंग घोटाले की मीडिया स्टिंग से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मचा हुआ है. यह माना जा रहा है कि इस घोटाले से रेलवे को लाखों रुपये के राजस्व (भाड़े) का सीधा नुकसान हुआ है. इस पूरे खेल में टाटानगर के पार्सल सुपरवाइजर अमित चौधरी तो रडार पर हैं ही, लेकिन अब इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े पैमाने पर होने वाले राजस्व के नुकसान के लिए सीनियर डीसीएम (Senior DCM) आदित्य चौधरी अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकते हैं?

रेलवे सूत्रों और जानकारों का कहना है कि सिर्फ एक पार्सल सुपरवाइजर के बूते पर पौने दो टन (1,865 किलो) माल बिना बुकिंग के धड़ल्ले से ट्रेन में आ जाए और बीच रास्ते में अनलोड भी होने लगे, यह नामुमकिन है. मंडल के वाणिज्य विभाग का मुखिया होने के नाते पूरे पार्सल सिस्टम और लीज वैनों के औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी सीनियर डीसीएम की होती है.

इस पूरे घोटाले का भंडाफोड़ किसी आंतरिक जांच में नहीं, बल्कि एक मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुआ है. वीडियो सबूत सामने आने के बाद अब सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के पास आंखें मूंदने का कोई रास्ता नहीं बचा है. ऐसा माना जा रहा है कि रेल मंत्रालय और जोनल मुख्यालय (SER) से भी इस वित्तीय नुकसान को लेकर जवाब-तलब किया जा सकता है.

यही कारण है कि सीनियर डीसीएम खुद को पाक-साफ दिखाने और विभाग की साख बचाने के लिए पार्सल सुपरवाइजर अमित चौधरी और अन्य संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी  कार्रवाई करने और उन्हें हटाने का निर्णय ले सकते हैं. यहां दिलचस्प बात है कि टाटानगर पार्सल सुपरवाइजर अमित चौधरी की पोस्टिंग सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने कंट्रोल आदेश पर थी, वह उनकी पंसद माने जाते है और लगातार हो रही अनियमितताओं पर भी उन्होंने आंख मूंद रखी है.

हालांकि फिलहाल सीनियर डीसीएम के निर्देश पर एसीएम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. लेकिन देखना यह होगा कि क्या जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों को ‘बलि का बकरा’ बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी, या फिर इस पूरे नेक्सस को तोड़ा जाएगा जिसने रेलवे के खजाने को सीधे तौर पर लाखों की चपत लगाई है.

कागजों में 170 किलो, बोगी में निकला 2 टन माल

पार्सल के मैनिफेस्टों में पार्सल का कुल वजन महज 170 किलोग्राम (17 पैकेट) ही टाटानगर में उतारने की बात दर्ज थी. जबकि टाटानगर स्टेशन पर 17 से अधिक पैकेट उतार दिये गये. इसकी भनक पहले से मीडिया को हो गयी थी और एक चैनल ने पूरे अनलोडिंग का स्टिंग कर दिया. इसके बाद जांच में यह बात समाने आयी कि 170 किलो की जगह लगभग 2,035 किलोग्राम (लगभग 2 टन) माल लीज वैन से उतारा गया जो हावड़ा के लिए बुक था. 

सीनियर डीसीएम सख्त, एसीएम कर रहे जांच

चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है.  रेलवे सूत्रों के अनुसार बिना स्थानीय पार्सल विभाग और पार्सल सुपरवाइजर की मिलीभगत या घोर लापरवाही के इतना बड़ा ओवरलोडिंग का खेल मुमकिन नहीं है. इस बात की जांच की जा रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और रेलवे को अब तक कितने लाख रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा चुका है. दोषी सुपरवाइजर और कर्मचारियों को जल्द ही सस्पेंड या पद से हटाकर उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है.

बीच रास्ते में अनलोडिंग : टैक्स और भाड़े की दोहरी चोरी

टाटानगर स्टेशन पर पार्सल लीज बोगी से 2,035 किलोग्राम (लगभग 2 टन) माल उतारा गया जो हावड़ा तक जाना था. यहां जांच में करीब 1,865 किलो (पौने दो टन) माल बिना बुकिंग के पाया गया. बताया जाता है किअगर यह माल टाटा से किसी तरह हावड़ा भेज दिया जाता तो रेलवे को -भरकम वजन के बदले मिलने वाले वास्तविक भाड़े और जुर्माने का भारी नुकसान होता।

बड़ा सवाल: इस घटना ने रेलवे के पार्सल लीजिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर वजन की हेरफेर सुरक्षा और विजिलेंस की आंखों में धूल झोंककर कैसे होती रही?

2-tonne overloading HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Parcel Supervisor Amit Chaudhary racket in railway parcels RAILWAY BOARD RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Sr. DCM's Aditya choudhary TATANAGAR इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR : अब नहीं चलेगी मनमानी, सड़क पर दिखेगी सिर्फ व्यवस्था की कहानी
Next Article एक मां का अनोखा संकल्प : बेटे ‘पुनीत’ की याद में रक्तदान को बना दिया अभियान, बनीं मिसाल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव संपन्न, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

September 18, 2026
रेलवे

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026
रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने झारसुगुड़ा स्टेशन का किया निरीक्षण

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

हरदोई में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पति ने काटी नाक तो पत्नी ने ‘प्राइवेट पार्ट’ काट डाला

September 19, 2026

तिरुपति लड्डू के घी में मिलाया पाम ऑयल, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़, मिलावटियों ने भगवान के प्रसाद को भी नहीं छोड़ा

September 19, 2026

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

September 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.