Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR : अब नहीं चलेगी मनमानी, सड़क पर दिखेगी सिर्फ व्यवस्था की कहानी
झारखंड

JAMSHEDPUR : अब नहीं चलेगी मनमानी, सड़क पर दिखेगी सिर्फ व्यवस्था की कहानी

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJune 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • डीएसपी ने चलाया सड़क क्लीन अभियान, अवैध पार्किंग, गुमटी और वाहनों को हटाया गया

जमशेदपुर. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से शनिवार को साकची के स्ट्रेट माइल रोड और बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया. लगातार दूसरे दिन चले इस अभियान में अवैध पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.

साकची चौक से रामलीला मैदान तक चले अभियान का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक ने किया. उनके साथ क्यूआरटी के जवान, ट्रैफिक पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान काटा गया. कार्रवाई के दौरान ब्लैक फिल्म लगी एक कार पर भी जुर्माना लगाया गया.

डीएसपी नीरज पाठक ने कहा कि स्ट्रेट माइल रोड पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए सड़क किनारे अवैध पार्किंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

इधर, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने भी साकची बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर तथा पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई. जेएनएसी की टीम ने कई स्थानों से अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला.

जेएनएसी के पदाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक और पार्किंग स्थलों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए संयुक्त रूप से नियमित अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था की समस्या से राहत मिल सके.

DSP leads road-clearing drive illegal parking JAMSHEDPUR removed and vehicles cleared.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले सेनाध्यक्ष, 30 को संभालेंगे कार्यभार
Next Article TATANAGAR : रेलवे पार्सल में 2 टन ओवरलोडिंग के खेल में Sr DCM की रडार पर CPS अमित चौधरी, हटायें जायेंगे !
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026
झारखंड

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026
कारोबार

Tata Motors की घोषणा: कंपनी अपनों कमर्शियल वाहनों की कीमतों में एक अक्टूबर से करेगी बढ़ोतरी

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.