Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » एक मां का अनोखा संकल्प : बेटे ‘पुनीत’ की याद में रक्तदान को बना दिया अभियान, बनीं मिसाल
झारखंड

एक मां का अनोखा संकल्प : बेटे ‘पुनीत’ की याद में रक्तदान को बना दिया अभियान, बनीं मिसाल

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • ‘पुनीत जीवन’ के शिविर में भीषण गर्मी के बीच मात्र 4 घंटे में 70 यूनिट हुआ रक्तदान 
  • टीम पीएसएफ के सहयोग से आयोजित शिविर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर को बड़ी राहत
  • रक्तदाताओं को अंग वस्त्र, मेमेटों एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया सम्मानित 

जमशेदपुर. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संस्थान ‘पुनीत जीवन’ ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना 13वां रक्तदान शिविर आयोजित किया. संध्याकालीन आयोजित इस शिविर में मात्र चार घंटे में कुल 70 यूनिट रक्तदान हुआ. पुनीत जीवन का इस साल यह दूसरा शिविर था. शिविर में शाम 4 बजे से रात नौ बजे तक चला. गर्मी में स्वैच्छिक रक्तदान में कमी का प्रभाव जमशेदपुर ब्लड सेंटर पर पड़ा है, इस ध्यान में रखकर जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए संध्याकालीन शिविर का आयोजन किया गया था.

यह शिविर एक मां का अनोखा संकल्प है जिन्होंने बेटे ‘पुनीत’ की याद को रक्तदान का अभियान बना दिया. मंजू कुमारी कुछ वर्ष पूर्व अपने लाल पुनीत को खोया था. बेटे के याद को ताजा रखने का माध्यम उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को चुना. इस तरह होनहार लाल के नाम रक्तदान के जरिए जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने की मंजू कुमारी की पहल अब एक अभियान का हिस्सा बन चुकी है.

शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए डीएसपी सीआईडी जमशेदपुर सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मानिक मल्लिक, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, बागबेड़ा के उप मुखिया संतोष कुमार आदि पहुंचे. जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने रक्तदान में सहयोग किया.

पुनीत जीवन ने शहर में शतकवीरों की नयी श्रृंखला तैयार करने वाले टीम पीएसएफ के उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया जो समाजसेवा की नयी परिभाषा लिख रहे हैं. सम्मानित होने वाले शतकवीरों में कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, मनोरंजन गौड़, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कमल कुमार घोष, अजित कुमार भगत, अवधेश कुमार वर्मा आदि  मिल रहे. मौके पर उपस्थित समाजसेवी, मंजू कुमारी, उमेश जी आदि ने इसमें सहयोग किया.

Blood Donation Camp Jamshedpur Jamshedpur Blood Bank Jamshedpur Blood Center Jamshedpur News Puneet Jeevan Team PSF जमशेदपुर समाचार टीम पीएसएफ पुनीत जीवन मंजू कुमारी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : रेलवे पार्सल में 2 टन ओवरलोडिंग के खेल में Sr DCM की रडार पर CPS अमित चौधरी, हटायें जायेंगे !
Next Article RANCHI : तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, रेलवे ट्रैक पर मिला RPF जवान का शव
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026
झारखंड

Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

September 18, 2026
झारखंड

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026

Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

September 18, 2026

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.