Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CBI के कई बड़े केस सुलझाने वाले IPS अधिकारी और त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, बागपत में शोक की लहर
देश/दुनिया

CBI के कई बड़े केस सुलझाने वाले IPS अधिकारी और त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, बागपत में शोक की लहर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अगरतला. त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ का शव सोमवार को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मिलने से हड़कंप मच गया है. 1994 बैच के सीनियर IPS अधिकारी की इस संदिग्ध और अचानक हुई मौत से पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश, 12:48 बजे मृत घोषित

मुख्यालय में गोली चलने की घटना के तुरंत बाद घायल डीजीपी को आनन-फानन में गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रदीप भौमिक ने मीडिया को बताया, “उन्हें दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल लाया गया था. उस समय उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर पूरी तरह गायब थे और जीवन का कोई संकेत नहीं था.

हमारी मेडिकल टीम ने करीब 40 मिनट से अधिक समय तक CPR देकर उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन दोपहर 12:48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.” डॉक्टरों के मुताबिक, मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

सर्विस पिस्टल से आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी एजेंसियां

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीमों ने तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है.

कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी ही सर्विस पिस्टल का इस्तेमाल किया. हालांकि, उन्होंने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों या किस मानसिक दबाव में उठाया, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. तमाम जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही हैं.

CBI के अहम मामलों से लेकर त्रिपुरा के डीजीपी पद तक

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले अनुराग धनखड़ 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के बेहद काबिल और तेजतर्रार आईपीएस अफसर थे. उन्होंने मई 2025 में अमिताभ रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा के महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार संभाला था.

राज्य के पुलिस प्रमुख बनने से पहले वह त्रिपुरा में ही डायरेक्टर जनरल (इंटेलिजेंस) के पद पर तैनात थे. इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में भी एक लंबा और शानदार कार्यकाल बिताया था, जहां उन्होंने देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का नेतृत्व किया था.

उनके सहकर्मी उन्हें एक बेहद अनुशासित, पेशेवर और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस प्रशासन पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने और उत्तर प्रदेश से उनके परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रहा है.

Anurag Dhankhar IPS Anurag Dhankhar Tripura DGP Death क्राइम न्यूज त्रिपुरा पुलिस बागपत समाचार सीबीआई केस अधिकारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleE20 पेट्रोल से नहीं खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन, संसद में सरकार का बड़ा दावा- 23 करोड़ वाहनों में कोई नुकसान नहीं
Next Article बिहार ग्रामीण पुनर्गठन : त्रिस्तरीय व्यवस्था में व्यापक बदलाव की तैयारी, जिलाधिकारियों को सौंपी गई सीमाओं के पुनर्निर्धारण की कमान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, जाने लखनऊ के मेयर से लेकर राजभवन तक के सफर का हाल

September 6, 2026
देश/दुनिया

Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’

September 5, 2026
देश/दुनिया

ISRO GSLV-F17 Launch : इसरो का बड़ा धमाका, ‘नॉटी बॉय’ रॉकेट ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, भेजा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Breaking: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, बीती रात सोते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत

September 6, 2026

Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में दिखा गोह, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

September 6, 2026

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, जेल में ही रहेंगे, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

September 6, 2026

National Teacher Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

September 6, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन के खिलाफ CCA हटाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार

September 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.