Jamshedpur. जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में शनिवार शाम करीब चार बजे एक गोह (इंडियन मॉनिटर लीज़र्ड) दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी सी मच गई. विशालकाय छिपकलीनुमा जीव को देख कर आसपास के लोग सहम गए और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोह को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि उसे किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा.



