Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand Breaking: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, बीती रात सोते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत
झारखंड

Jharkhand Breaking: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, बीती रात सोते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 56 वर्ष के थे। झामुमो के एक नेता ने बताया कि कुमार का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। गिरिडीह से विधायक कुमार के पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी थी। झामुमो ने कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया।

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार झामुमो के समर्पित साथी और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी है। पार्टी ने कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुमार पहली बार 2019 में गिरिडीह से झारखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी माने जाने वाले कुमार ने झामुमो के भीतर कई संकटों के हल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनमें 2024 में कथित भूमि धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में सोरेन की गिरफ्तारी के दौरान पार्टी के सामने आया संकट भी शामिल है।
कुमार इसी सप्ताह कर्नाटक से लौटे थे, जहां उन्होंने झारखंड में पर्यटन बुनियादी ढांचे के प्रबंधन को बेहतर बनाने के तरीके तलाशने संबंधी राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कर्नाटक के पर्यटन मंत्री के. जे. जॉर्ज से मुलाकात की और दोनों राज्यों के बीच पर्यटन तथा वन प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। कुमार के अचानक निधन से झामुमो और झारखंड सरकार में शोक की लहर है।

Jharkhand Breaking: Jharkhand Higher Education Minister Sudivya Kumar dies of heart attack
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में दिखा गोह, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में दिखा गोह, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

September 6, 2026
झारखंड

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, जेल में ही रहेंगे, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

September 6, 2026
झारखंड

National Teacher Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Breaking: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, बीती रात सोते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत

September 6, 2026

Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में दिखा गोह, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

September 6, 2026

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, जेल में ही रहेंगे, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

September 6, 2026

National Teacher Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

September 6, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन के खिलाफ CCA हटाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार

September 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.