Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » शिक्षक अरुण कुमार की कहानी दूरदर्शन शो वेलडन इंडिया में प्रसारित, बच्चों के साथ मिलकर शिक्षकों ने विद्यालय में देखा कार्यक्रम
शिक्षा

शिक्षक अरुण कुमार की कहानी दूरदर्शन शो वेलडन इंडिया में प्रसारित, बच्चों के साथ मिलकर शिक्षकों ने विद्यालय में देखा कार्यक्रम

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह के प्रधानाध्यापक है अरुण कुमार

जमशेदपुर.  ग्रामीण इलाके में अवस्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के कहानी पर आधारित “वेलडन इंडिया” कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को दूरदर्शन पर किया गया। वेलडन इंडिया कार्यक्रम में वैसे प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानी का प्रसारण किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज पर अमिट छाप छोड़ी हो। अरुण कुमार ने अपने शिक्षण कैरियर की शुरुआत 1994 में की थी, पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती विद्यालयो में 22 वर्षों की सेवा के बाद 2016 में जमशेदपुर ग्रामीण के खुकड़ाडीह विद्यालय में पदस्थापित हुए, 2017 में उन्होंने विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर योगदान शुरू किया।

पिछले 8 वर्षों में अपने अभूतपूर्ण नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक प्रयोगों व सामाजिक सामुदायिक भागीदारी से विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय के माहौल में कुछ यूं परिवर्तन लाया, कि आस पास के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे भी सरकारी विद्यालय का रुख करने लगे। फिर देखते देखते कुछ वर्षों में विद्यालय में बच्चों की संख्या 250-300 से 800 के पार जा पहुंची। बच्चों और अभिभावकों के चहेते बन चुके अरुण कुमार रोजाना स्कूल खुलने से आधे घंटे पहले ही विद्यालय पहुंच जाते है, ताकि समय से विद्यालय को शुरू किया जा सके, क्योंकि बच्चों में स्कूल आने का क्रेज़ ऐसा है कि बच्चे स्कूल खुलने के पहले ही विद्यालय पहुंच जाते है। दूरदर्शन के कार्यक्रम में अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों व पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल पर विस्तार से बताया। लगभग 46 मिनट लंबे वेलडन इंडिया एपिसोड में विद्यालय के खुलने से लेकर, ज्यादातर शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार से दिखलाया गया।

बताते चले कि अरुण कुमार के नेतृत्व में विद्यालय को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चार बार स्वच्छता पुरस्कार ने नवाजा जा चुका है, विद्यालय के बच्चे खेल प्रतियोगितायों में भी राज्य स्तर पर पहुंच चुके है, वही विज्ञान प्रतियोगिता में दो बार बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विद्यालय का लोहा मनवा चुके है। इसी वर्ष विद्यालय के साइरस दत्ता ने अपने वैज्ञानिक मॉडल की बदौलत जापान का दौरा किया था। सायरस सरकारी विद्यालय से निकलकर झारखंड से जापान जाने वाला अकेला छात्र था। खुकड़ाडीह विद्यालय को 2024 में पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिला, जिससे प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों में और भी बेहतरी समेत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर जमीनी क्रियान्वयन की उम्मीद है।

विद्यालय में अध्ययन करने वाले ज्यादातर बच्चे ग्रामीण परिवेश के गरीब और सुविधावंचित परिवारों से आते है। किसी सरकारी विद्यालय के शैक्षणिक माहौल व आधारभूत संरचना का कुछ ऐसे विकसित होना की, अभिभावक प्राइवेट विद्यालयो से सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराने लगे, यह सार्वजनिक रूप से शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी को लेकर मजबूत आस जगाती है।

Teacher Arun Kumar's story was telecast in Doordarshan show Well Done India teachers along with children watched the program in school
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleWorld Athletics Continental Tour Tournaments: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर हीट रेस में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, CM साय ने दी बधाई
Next Article बड़ी खबर, लोकसभा ने दी New Income Tax Bill को मंजूरी, जानें क्या-क्या बदल जाएगा?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.