Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » सहरसा: सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्रभात खबर के पत्रकार की पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मीडिया

सहरसा: सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्रभात खबर के पत्रकार की पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • सहरसा के डॉक्टर साहब का ‘मैजिकल टच’, मरीज की जगह पत्रकार पर आजमाया ‘फ्लो-फ्लो’ वाला नुस्खा!

प्रभात खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने खुद आगे बढ़कर सोशल मीडिया की मशाल जलाई और डीएम साहब से सीधे-सीधे कार्रवाई की मांग कर डाली. संस्थान को खुद अपने रिपोर्टर के बचाव में ढाल बनकर खड़ा होना पड़ा, क्योंकि मामला सीधे तौर पर कलम की ताकत पर अस्पताल के सफेद कोट की गुंडागर्दी का था.

सहरसा. सदर अस्पताल में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की ‘धुलाई’ का एक ऐसा अनूठा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानों अस्पताल परिसर में इलाज कम और मरीजों-पत्रकारों की सेहत बिगाड़ने का हुनर ज्यादा सिखाया जा रहा है. प्रभात खबर डिजिटल के रिपोर्टर अभिषेक कुमार जब अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाने अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टर एसके आजाद ने उन्हें किसी मरीज की तरह नहीं, बल्कि सीधे अपने अधिकार क्षेत्र के मातहत मानकर ऐसा ‘ट्रीटमेंट’ दिया कि पूरा प्रशासनिक अमला सकते में आ गया. डॉक्टर साहब ने पत्रकार को पहले तो अपना ‘बाप’ होने का शाश्वत ज्ञान दिया और जब रिपोर्टर ने इस अनोखे पारिवारिक रिश्ते पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने ‘फ्लो-फ्लो में’ हाथ साफ करते हुए लोकतंत्र की ऐसी मालिश कर डाली कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया.

हैरानी की बात तो यह है कि जब राज्य में पत्रकारों की इज्जत का फलूदा बन रहा हो, तो मीडिया घरानों को भी अब खुलकर मैदान में उतरना पड़ता है. इस बार प्रभात खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने खुद आगे बढ़कर सोशल मीडिया की मशाल जलाई और डीएम साहब से सीधे-सीधे कार्रवाई की मांग कर डाली. संस्थान को खुद अपने रिपोर्टर के बचाव में ढाल बनकर खड़ा होना पड़ा, क्योंकि मामला सीधे तौर पर कलम की ताकत पर अस्पताल के सफेद कोट की गुंडागर्दी का था.

डीएम ने ने ‘उच्चस्तरीय जांच समिति’ का गठन किया

लेकिन हमारे प्रशासनिक तंत्र की सुस्ती भी किसी चमत्कार से कम नहीं है. सहरसा के डीएम दीपेश कुमार ने घटना का संज्ञान तो लिया और अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक ‘उच्चस्तरीय जांच समिति’ का गठन भी कर दिया. यानी वीडियो सामने आने के बाद भी फौरी कार्रवाई के नाम पर फाइल को सीधे जांच के ठंडे बस्ते में सुरक्षित रख दिया गया है. जनता और मीडिया अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यह जांच समिति कब अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और तब तक डॉक्टर साहब अपने ‘फ्लो’ में और कितनों का इलाज कर चुके होंगे.

फिलहाल स्थिति यह है कि डॉक्टर साहब अपने बयान पर पर्दा डालने के लिए ‘फ्लो-फ्लो में हो गया’ जैसी दलीलें दे रहे हैं, तो वहीं प्रशासन जांच की अनन्त गहराइयों में गोता लगा रहा है. इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज हो या न हो, लेकिन पत्रकारों के सब्र और लोकतंत्र की सेहत का ऑपरेशन यहां बेहद आसानी से किया जा सकता है. देखना यह है कि डीएम साहब की यह उच्चस्तरीय कमेटी इस ‘फ्लो’ को रोक पाती है या फिर मामला फाइलों की धूल में दफन होकर रह जाता है.

डॉक्टर एसके आजाद दीपेश कुमार डीएम पत्रकार पर हमला प्रभात खबर बिहार समाचार सदर अस्पताल सहरसा सहरसा न्यूज़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
Next Article लंदन में टेम्स नदी के तट पर गूंजे मंत्र, पहली बार आयोजित हुई भव्य ‘गंगा आरती’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

मीडिया

तहलका के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में सरेंडर किया, 10 साल की सजा काटने के लिए जेल भेजे गए

September 14, 2026
बिहार

BIHAR: साहब का ‘सुपर मॉडल’, 12 साल में 1.71 करोड़ की संपत्ति, 16 प्लॉट और 70 लाख का दमकती हवेली!

September 9, 2026
मीडिया

करण राजेंद्र दर्दा बने द इंडियन समाचार पत्र सोसाइटी के प्रेसिडेंट

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand CID ने भर्ती JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग पकड़ाए

September 15, 2026

Jharkhand Census: झारखंड में जनगणना प्रपत्र में OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी Congress

September 15, 2026

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.