Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ
देश/दुनिया

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Rourkela. ओडिशा के राउरकेला स्थित ‘सर्किट हाउस’ में ठहरने के दौरान वहां ‘शाही सत्कार’’ मिलने का दावा करने वाली एक सोशल मीडिया हस्ती टीना नंदी का पुराना वीडियो सामने आने के बाद यह सरकारी अतिथि गृह विवादों में घिर गया है. वीडियो में सोशल मीडिया हस्ती ने दावा किया था कि वहां रहने के दौरान उन्हें ‘शाही सत्कार’ मिला.

इसके बाद पुलिस ने एक स्थानीय व्यवसायी और एक सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) के बेटे से पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीना नंदी पेशे से एक मॉडल है और वयस्क वेब सीरीज में काम करती है. उसे एक व्यवसायी ने आभूषण शोरूम के प्रचार के लिए शहर में आमंत्रित किया था. अधिकारियों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक के बेटे ने ‘सर्किट हाउस’ में उसके लिए कमरा बुक कराया था. सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का कुछ समय पहले निधन हो गया था.

यह घटना इसी ‘सर्किट हाउस’ से हथियार जब्त किए जाने और 12 लोगों की गिरफ्तारी होने के एक महीने से भी कम समय बाद सामने आई है.

महिला पिछले साल दिसंबर में राउरकेला आई थी और उसे ‘सर्किट हाउस’ में ठहराया गया था. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर वहां मिली सुविधाओं की तारीफ की थी. उसने स्वीकार किया कि उसे ‘‘शाही सत्कार’’ मिला और उसे एक ‘सुइट’ में रहने की इजाजत दी गई.

वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘जैजैसा कि आप देख सकते हैं, मैं सर्किट हाउस में ठहरने वाली हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे सर्किट हाउस में ठहरने का मौका मिलेगा. यहां केवल बड़े अधिकारी ही ठहरते हैं… इसलिए जिन लोगों के बुलावे पर मैं यहां आई हूं, वे कोई मामूली लोग नहीं हैं.’’’

लगभग 10 महीने पहले पोस्ट किए गए वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, ‘‘मेरी (सेवानिवृत्त) एसपी और उनके बेटे के साथ बैठक है. मैं यहां अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परियोजना के लिए आई हूं. मैं इससे अधिक कुछ नहीं बताऊंगी.’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दो लोगों से पूछताछ की है – दिवंगत पुलिस अधिकारी का बेटा और एक अन्य व्यक्ति जो महिला को राउरकेला लेकर आए थे. पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया क्योंकि इस मामले में कोई गैर-कानूनी काम या अपराध नहीं हुआ था.’’
उन्होंने कहा कि यह मामला नागरिक प्रशासन का हो सकता है कि महिला को यह सुविधा कैसे मिली.

सर्किट हाउस में मेहमानों को कमरे आवंटित करने के प्रभारी एवं पानपोष के उप जिलाधिकारी चंद्र कांता मलिक ने महिला के वहां ठहरने के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया. एक नए वीडियो में, महिला ने लोगों से अपील की कि वे पुराने मुद्दे को दोबारा न उठाएं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सर्किट हाउस में लगभग 15 मिनट रुकी थी क्योंकि जब मैंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बनाया गया व्लॉग डाला तो आयोजक ने मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया था… कृपया इस मुद्दे को उठाना बंद करें… 2025 में वीडियो बनाने के पीछे मेरा कोई गलत इरादा नहीं था.’’

Adult Web Series Actress Circuit House Controversy Odisha News Odisha Police questioned. Rourkela Circuit House Rourkela News Rourkela Police Tina Nandi VIP Treatment Controversy
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं
Next Article IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

September 15, 2026
देश/दुनिया

लंदन में टेम्स नदी के तट पर गूंजे मंत्र, पहली बार आयोजित हुई भव्य ‘गंगा आरती’

September 14, 2026
देश/दुनिया

Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

September 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

September 15, 2026

Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.