Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » रेलवे में 3,993 पदों पर आयी बहाली, JE के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
रेलवे

रेलवे में 3,993 पदों पर आयी बहाली, JE के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

पद का नाम: जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)

  • कुल पद: 3,993
  • आवेदन की शुरुआत: 14 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
  • फीस भरने की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2026
  • शुरुआती वेतन: ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल-06, 7वें वेतन आयोग के अनुसार)
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित स्ट्रीम (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर आदि) में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं.
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (1 जनवरी 2027 के आधार पर). सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होगा:

  • स्टेज-1 सीबीटी (CBT 1): यह 90 मिनट का पेपर होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें पास होने के लिए सामान्य/EWS श्रेणी को 40%, OBC/SC को 30% और ST वर्ग को 25% अंक लाने अनिवार्य हैं.
  • स्टेज-2 सीबीटी (CBT 2): पहले चरण में सफल 15 गुना अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में मौका मिलेगा. इसमें 120 मिनट में 150 सवाल हल करने होंगे.
    (नोट: दोनों ही सीबीटी परीक्षाओं में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीबीटी-2 पास करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹500 (स्टेज-1 परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 बैंक खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे).
  • महिलाएं, SC, ST, PwBD, ट्रांसजेंडर व आर्थिक पिछड़े वर्ग: ₹250 (परीक्षा में बैठने के बाद पूरी फीस रिफंड हो जाएगी).

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया अकाउंट बनाएं.
  • लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो सही साइज में अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
Junior Engineer Bharti Railway JE Vacancy 2026 Railway Jobs 2026 RRB Apply RRB JE Online Form RRB JE Recruitment 2026
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनेताजी पर विवादित टिप्पणी करने पर सांसद से ‘बंग विभूषण’ की उपाधि वापस ली, पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल
Next Article IRCTC : रेलवे में परीक्षा दिये बिना पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

चक्रधरपुर मंडल के तीन स्टेशनों पर 7 M-UTS सहायकों की होगी नियुक्ति, बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर

October 1, 2026
रेलवे

सिनी ZRTI में 340 रेलकर्मियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जीवन रक्षक सीपीआर और रेस्क्यू तकनीकों का हुआ लाइव अभ्यास

September 30, 2026
रेलवे

1 अक्टूबर से बदल रहे हैं रेलवे के नियम: यात्रा के लिए टिकट ही नहीं, अब ओरिजिनल दस्तावेज भी जरूरी

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: जिउतिया पूजा के दौरान मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर डूबी पूनम का शव गोताखोरों ने बाहर निकाला, मां बदहवास, परिवार में मचा कोहराम

October 4, 2026

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं, स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.