Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार शमसू बीबी की हत्या, घर से बुलाकर दाग दी गोलियां, 13 लाख से अधिक हैं फॉलोअर्स
देश/दुनिया

पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार शमसू बीबी की हत्या, घर से बुलाकर दाग दी गोलियां, 13 लाख से अधिक हैं फॉलोअर्स

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को टैक्सिला इलाके में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया. हमले के दौरान गोलियां शमसू के गले में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह वारदात 14 अगस्त को हुई. शमसू के पिता फजल साहिबजादा ने बताया कि काशी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को फोन करके घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद शमसू अपने भाई नैमतुल्लाह और 15 वर्षीय बहन असीमा के साथ कार से निकलीं. जब उनकी गाड़ी एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक कार पर गोलियों की बौछार कर दी.

लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका

फायरिंग के कारण अनियंत्रित होकर कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें शमसू की बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों का आरोप है कि शमसू का कौसर और जावेद नामक दो व्यक्तियों के साथ पैसों का लेनदेन था. जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं. परिवार को शक है कि इन्हीं लोगों ने साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

अकाउंट किया गया डिएक्टिवेट

करीब तीन-चार सालों से टिकटॉक पर सक्रिय शमसू बीबी के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और 35 मिलियन से अधिक लाइक्स थे. इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार ने उनका आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट बंद कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

Ayesha Gilamana Pakistan TikToker Murder Shamsu BeeBee आयशा गिलामाना टैक्सिला हत्याकांड पाकिस्तान क्राइम समाचार पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार शमसू बीबी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहैदराबाद के बाद बेंगलुरु के लॉ कॉलेज में CJI और बीसीआई अध्यक्ष को बुलाने का विरोध, जाने क्या कहते हैं लॉ छात्र!
Next Article अमित शाह का सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार, ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने दी सफाई
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026
झारखंड

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026
कारोबार

देश भर में 7,108 पेट्रोल पंपों पर Petrol 5 रुपये और Diesel 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाई कीमतें

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026

Jamshedpur: जिउतिया पूजा के दौरान मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर डूबी पूनम का शव गोताखोरों ने बाहर निकाला, मां बदहवास, परिवार में मचा कोहराम

October 4, 2026

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.