Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » बागबेड़ा जलापूर्ति: करोड़ों के फिल्टर प्लांट में बड़े घोटाले की बू! 1.88 करोड़ की लागत पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
झारखंड

बागबेड़ा जलापूर्ति: करोड़ों के फिल्टर प्लांट में बड़े घोटाले की बू! 1.88 करोड़ की लागत पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पेयजल संकट और विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा ने संयुक्त रूप से पीएचईडी (PHED) विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवकुमार दिनकर से मुलाकात कर एक सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान करोड़ों की लागत से बने नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण में वित्तीय व तकनीकी गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

फिल्टर प्लांट में करोड़ों के खर्च पर उठे सवाल 

सौंपे गए मांग पत्र में सबसे बड़ा मुद्दा वर्ष 2025 में लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए फिल्टर पंप हाउस का रहा। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस नए बिष्टुपुर फिल्टर प्लांट के निर्माण में बड़े पैमाने पर वित्तीय और तकनीकी अनियमितताएं बरती गईं हैं। यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, तो एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा, जिसमें कई विभागीय अधिकारियों और संवेदकों (ठेकेदारों) की संलिप्तता साफ तौर पर उजागर हो सकती है।

जनप्रतिनिधियों की मांग 

  1. नियमित जलापूर्ति: कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों में निर्धारित समय पर नियमित और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

  2. बंद जलापूर्ति का चालू होना: रोड नंबर-4 स्थित काली मंदिर परिसर के आसपास पिछले तीन महीनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए।

  3. जिला उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई: पूर्व में जिला उपायुक्त को दिए गए विभिन्न आवेदनों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाए।

  4. जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: विभागीय बैठकों में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।

  5. कनीय अभियंता का समय निर्धारण: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कनीय अभियंता का कार्यालय में बैठने का निश्चित समय निर्धारित हो।

  6. मैदान का समतलीकरण: स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए रोड नंबर-2 स्थित कुंवर सिंह मैदान के बड़े-बड़े गड्ढों का समतलीकरण कराया जाए।

विभाग से मिला समाधान का आश्वासन

पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवकुमार दिनकर ने सभी जनप्रतिनिधियों से सात सूत्री मांग पत्र प्राप्त किया और पूरी गंभीरता के साथ समस्याओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने का भरोसा दिलाया है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान और प्लांट की जांच नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Bagbera News Filter Plant Probe Jamshedpur News Jharkhand News PHED Department Water Supply Scam
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleआदित्यपुर श्मशान घाट हत्याकांड: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

आदित्यपुर श्मशान घाट हत्याकांड: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

November 18, 2026
रेलवे

बंडामुंडा में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रही महिला रेलकर्मी को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

November 18, 2026
झारखंड

पोटका में चरमराई 108 एंबुलेंस सेवा, बदहाल वाहनों और बकाया मानदेय के विरोध में कर्मियों का हड़ताल पर जाने का फैसला

November 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बागबेड़ा जलापूर्ति: करोड़ों के फिल्टर प्लांट में बड़े घोटाले की बू! 1.88 करोड़ की लागत पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

November 18, 2026

आदित्यपुर श्मशान घाट हत्याकांड: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

November 18, 2026

बंडामुंडा में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रही महिला रेलकर्मी को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

November 18, 2026

बिहार में बंपर सरकारी नौकरी का मौका: राजस्व विभाग में 5,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती, दो-तीन दिनों में जारी होगा विज्ञापन

November 18, 2026

पोटका में चरमराई 108 एंबुलेंस सेवा, बदहाल वाहनों और बकाया मानदेय के विरोध में कर्मियों का हड़ताल पर जाने का फैसला

November 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost