Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार
झारखंड

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच 33 पर एक ट्रक के 15 फुट गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात रांची-रामगढ़ राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित चुटूपालू घाटी में हुआ. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रभु बैठा और विनोद यादव के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे. रामगढ़ के थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया, ट्रक लोहे की छड़ों को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था. ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा, मंगलवार को ट्रक से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वाहन मालिक सिवान जिले का निवासी है और उसे इसकी सूचना दे दी गई है. पांडेय ने बताया कि इसके साथ ही पिछले चार दिनों में इस मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं और घाटी में सड़क किनारे बनी कंक्रीट की दीवार के निर्माण में खामियों के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी मामले में पक्षकार बनाया है.

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग तारीखों में ये दोनों प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उन्होंने बताया कि पहली शिकायत चार सितंबर को रांची जिले के अंगड़ा निवासी रेलवे कर्मचारी की पत्नी जयवंती तिर्की ने दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि रांची से रामगढ़ जाते समय मोटरसाइकिल सवार उनके पति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

शिकायत के अनुसार, सड़क किनारे बनी कंक्रीट की दीवार के कारण मोटरसाइकिल सवार के लिए सुरक्षित स्थान की ओर जाने के लिए कोई जगह नहीं बची थी, जिसके चलते वह कुचलकर मारा गया. दूसरी शिकायत रांची निवासी फिरोज अंसारी ने दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि छह सितंबर को हुए हादसे में उनकी पत्नी सारा तबस्सुम की मौत हो गई थी.

अंसारी ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बनी दीवार के कारण वाहन को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी. पुलिस ने बताया कि तबस्सुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए. एनएचएआई के परियोजना निदेशक विजय कुमार ने कहा कि घाटी क्षेत्र में उचित संरेखण के साथ नया राजमार्ग बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

4 injured in 4 days even favors NHAI in primary loopholes in highway side wall NH 33 Accident Zone: Truck falls into ditch in Chutupalu valley two killed
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleDhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
Next Article Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026
झारखंड

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026
झारखंड

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर में अफगानी भी बन गए मतदाता, SIR जांच में सामने आया मामला तो हुआ खुलासा, अब थमाया नोटिस

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

September 9, 2026

Dhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 9, 2026

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर में अफगानी भी बन गए मतदाता, SIR जांच में सामने आया मामला तो हुआ खुलासा, अब थमाया नोटिस

September 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.