Ranchi. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में मंगलवार को कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. बताया गया कि कोबरा करीब 18 वर्ष पुराना है. रेस्क्यू के दौरान उसके शरीर पर हल्की चोट भी आयी.
प्राथमिक देखभाल के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. घटना के समय धोनी के परिवार का कोई सदस्य फार्म हाउस में मौजूद नहीं था. सांप निकलने की सूचना पर फार्म हाउस के कर्मियों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. नारायण प्रमाणिक ने लोगों से अपील की कि घर या परिसर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित बचाया जा सके.


