एक महीने की हिरासत के बाद वतन लौटा जमशेदपुर के परसुडीह का मनीष, दूतावास और प्रवासी कक्ष की मुहिम से हुई सुरक्षित घर वापसी

जमशेदपुर. रूस के येकातेरिनबर्ग में करीब एक महीने हिरासत में रहने के बाद जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सोको कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय मनीष साहू सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के सक्रिय समन्वय से उनकी वापसी संभव हो सकी। वे 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचे और अगले दिन ट्रेन से जमशेदपुर आए। बेटे को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली है।

कैसे शुरू हुआ संकट और मां की गुहार

सोको कॉलोनी के साईं मंदिर क्षेत्र के रहने वाले मनीष छह अक्टूबर को पर्यटक वीजा पर रूस गए थे। 27 अक्टूबर के बाद अचानक परिवार से उनका संपर्क टूट गया। अनहोनी की आशंका से चिंतित उनकी मां नीलम साहू ने झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। बाद में संपर्क होने पर मनीष ने स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने, कथित दुर्व्यवहार और दबाव की बात बताई, हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि इन आरोपों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हो सका है।

जुर्माना, कानूनी मंजूरी और ताशकंद के रास्ते वापसी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नियंत्रण कक्ष ने 29 अक्टूबर को रांची स्थित प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधा। दो नवंबर को मामला येकातेरिनबर्ग स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास को सौंपा गया और तीन नवंबर को अधिकारियों ने ‘प्रोयेज्द गोर्निस्तोव-15’ डिटेंशन सेंटर में पहुंचकर कांसुलर मदद दी। सुनवाई के बाद चार हजार रूसी रूबल का जुर्माना और देश छोड़ने का आदेश जारी हुआ। नौ नवंबर को न्यायिक मंजूरी मिलने के बाद वे 25 नवंबर को ताशकंद के रास्ते भारत रवाना हुए। नियंत्रण कक्ष ने विदेश जाने वाले नागरिकों से वैध वीजा और नियमों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.