निजी चैट और फाइलों पर हैकिंग का खतरा, व्हाट्सएप के पुराने वर्जन को लेकर CERT-In ने जारी की बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली.  अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय से ऐप को अपडेट नहीं किया है, तो सतर्क हो जाएं। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने व्हाट्सएप के पुराने वर्जन में मिली कई गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर उपयोगकर्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के अनुसार, इन खामियों के चलते साइबर हमलों का जोखिम बढ़ गया है और यूजर्स की निजी चैट, फाइलें व अन्य संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

एंड्रायड, आईओएस और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए अलर्ट

यह सुरक्षा चेतावनी व्हाट्सएप और व्हाट्सएप बिजनेस के पुराने वर्जन चलाने वाले एंड्रायड, आईओएस और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी की गई है। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस के अनुसार उपलब्ध नवीनतम सिक्योरिटी अपडेट तुरंत इंस्टॉल करें, ताकि संभावित हमलों से बचाव किया जा सके।

मीडिया फाइल और लिंक से सेंधमारी का खतरा

एजेंसी के मुताबिक, दूर बैठे साइबर अपराधी इन कमजोरियों का फायदा उठाकर सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दे सकते हैं। वे खास तरह की मीडिया फाइल या लिंक भेजकर यूजर्स के संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। इससे ऐप क्रैश होने के साथ-साथ निजी चैट और जरूरी फाइलें हैक होने का खतरा रहता है।

ऑटो-अपडेट के भरोसे न रहें

सीईआरटी-इन ने यूजर्स को स्पष्ट कहा है कि वे केवल स्वचालित अपडेट पर निर्भर न रहें, बल्कि मेटा की ओर से जारी नया सुरक्षा पैच खुद जांचकर तुरंत अपडेट करें। समय पर अपडेट न करने पर खाता और निजी जानकारी दोनों असुरक्षित हो सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.