Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR : बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ साकची, सुल्तानगंज रवाना हुआ 1000 कांवरियों का जत्था
झारखंड

JAMSHEDPUR : बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ साकची, सुल्तानगंज रवाना हुआ 1000 कांवरियों का जत्था

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaAugust 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. “बाबाधाम में करेंगे जलाभिषेक, हर-हर महादेव…” के गगनभेदी जयकारों, ढोल-मंजीरों की थाप और शंखध्वनि के बीच साकची मानगो मार्ग स्थित मरीन ड्राइव से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का भव्य कांवर यात्रा जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. संघ की ओर से आयोजित इस आठ दिवसीय नि:शुल्क कांवर यात्रा में 1000 से अधिक श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगाजल लेकर बाबाधाम देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

रवानगी से पूर्व पूरा परिसर आध्यात्मिक चेतना से सराबोर दिखा. बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद झंडी दिखाकर बस व अन्य वाहनों के काफिले को रवाना किया गया.

दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

कांवर यात्रा के रवानगी समारोह में शहर के कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक दिग्गजों ने शिरकत कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सांसद विद्युत वरण महतो, भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी प्रसन्न महाराज, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेस नेता अजय सिंह (डब्बू), दिनेश कुमार, पंकज सिन्हा, शिवशंकर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज फहराया. इस अवसर पर अतिथियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की.

संघ की तरफ से 151 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी परंपरा

कांवर यात्रा के संयोजक व संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि संघ वर्ष 2011 से यह यात्रा अनवरत आयोजित कर रहा है. शुरुआत में केवल 151 श्रद्धालुओं का जत्था जाता था, जो आज विशाल रूप ले चुका है. इस वर्ष 1000 से अधिक श्रद्धालु बाबा की नगरी के लिए निकले हैं.

यह पूरी यात्रा आठ दिनों की नि:शुल्क सेवा पर आधारित है. सुल्तानगंज से देवघर के पैदल मार्ग के दौरान कांवरियों के लिए जगह-जगह वाहन, धर्मशाला, नि:शुल्क भोजन, स्वास्थ्य-चिकित्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए 65 सेवकों की विशेष टीम तैनात की गई है.

बाबाधाम में जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ दर्शन

संयोजक विकास सिंह ने जानकारी दी कि सुल्तानगंज में गंगा स्नान व जल उठाने के बाद श्रद्धालु पैदल बाबाधाम पहुंचेंगे. देवघर में जलाभिषेक के बाद पूरा जत्था बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा. वहां पूजा-अर्चना के बाद साउथ बिहार एक्सप्रेस से सभी श्रद्धालु जमशेदपुर लौटेंगे.

इस आयोजन को सफल बनाने में विकास सिंह के अलावा राजकुमार श्रीवास्तव, योगेश्वर ठाकुर, हरि सिंह राजपूत, अनमोल वर्मा, विपिन झा, विष्णु भगवान पाठक, खगेन चंद्र महतो सहित संघ के कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे.

कांवर यात्रा जमशेदपुर जमशेदपुर समाचार झारखंड समाचार बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ बाबाधाम देवघर रघुवर दास विकास सिंह साकची जमशेदपुर सुल्तानगंज कांवर यात्रा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसड़क पर लोकतंत्र, गेट पर ताला : उत्कल एसोसिएशन चुनाव में हंगामा, डॉ. श्रीधर प्रधान दोबारा अध्यक्ष व जजाती महासचिव चुने गए
Next Article NEET PG 2026: नीट पीजी कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट! एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे और कहां से करें डाउनलोड
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026
झारखंड

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026
झारखंड

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.