Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » भीगती बारिश और बेबस आंखें, यह सत्याग्रह टूटते सब्र के बीच झारखंड के युवा आंदोलन की तस्वीर है
झारखंड

भीगती बारिश और बेबस आंखें, यह सत्याग्रह टूटते सब्र के बीच झारखंड के युवा आंदोलन की तस्वीर है

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के चबूतरे पर रिमझिम फुहार के बीच लेटा युवक ने तस्वीर ने सबको झकझोरा

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी है. इस समय रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर से सामने आई एक तस्वीर पूरे प्रदेश की सियासत और शासन व्यवस्था के जमीर को झकझोर रही है.

मूसलाधार बारिश के बीच अमर शहीद मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के चबूतरे पर तिरपाल तक के अभाव में भीगता हुआ एक सत्याग्रही युवक लेटा हुआ है. यह सिर्फ एक भीगते हुए छात्र की तस्वीर नहीं है, बल्कि संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रहे लाखों युवाओं के बिखरते सब्र और टूटती उम्मीदों का जीवंत दस्तावेज है.

13वें दिन भी डटे छात्र, सीबीआई जांच और 14वीं पीटी रद्द करने की मांग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को लेकर जारी यह सत्याग्रह अब व्यापक जनांदोलन का रूप ले चुका है. अनशन और विरोध-प्रदर्शन के 13वें दिन अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल खोखले आश्वासनों और जांच आयोगों के गठन से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

छात्रों की मांगे 

  • 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) को साक्ष्यों के आधार पर तत्काल रद्द किया जाए.
  • पूरी परीक्षा प्रक्रिया और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए.
  • परीक्षाओं को अधर में लटकाने वाली बाहरी एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई हो और जेपीएससी व जेएसएससी का पूरी तरह पुनर्गठन किया जाए.

प्रशासन की वार्ता पेशकश और वरिष्ठ पत्रकारों का अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय मंत्रियों की कमेटी बनाकर छात्रों को वार्ता का न्योता भेजा है. हालांकि, आंदोलनकारी नेताओं का कहना है कि वार्ता ठोस फैसलों और लिखित मसौदे पर होनी चाहिए, न कि केवल समय बिताने के आश्वासन पर.

दूसरी ओर, राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने इस अनुशासित और लोकतांत्रिक आंदोलन की बागडोर अपने ही हाथों में रखें. आंदोलन को किसी भी राजनीतिक दल या बाहरी तत्वों द्वारा हाइजैक न होने दें. विश्लेषकों का मानना है कि पारदर्शी समाधान के लिए छात्रों को सरकार के पास अपना लिखित मांग पत्र भेजकर स्पष्ट नीतिगत फैसलों का इंतजार करना चाहिए.

व्यवस्था के जमीर पर सवाल

भले ही सरकार की ओर से जांच की बात कही जा रही हो, लेकिन जयपाल सिंह स्टेडियम में बारिश के थपेड़े सहते युवा यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि युवाओं के भविष्य पर डाका डालने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के बजाय व्यवस्था चुप क्यों है? अब देखना यह होगा कि क्या सरकार त्वरित और ठोस कदम उठाकर युवाओं का डगमगाया भरोसा बहाल करती है या यह जनांदोलन और उग्र रूप धारण करता है.

वार्ताकारों में आठ छात्र प्रतिनिधि के अलावा पत्रकार व वकील भी 

JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार से होने वाली वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आंदोलनकारी छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है.

प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साथ बातचीत होगी. प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के अलावा दो पत्रकार और एक वकील को शामिल किया गया. हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगें और तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के सामने रखेंगे.

CBI Probe Demand Jaypal Singh Munda Stadium Jharkhand Education News Jharkhand News JPSC JPSC Protest JSSC Ranchi News Ranchi Student Movement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleडिजिटल युग में अस्तित्व की जंग, जब पाठकों ने मोड़ा मुंह, तो अखबारों के वजूद पर उठे बड़े सवाल
Next Article NEET Paper Leak Scandal : NCERT की किताबें, गुप्त पर्चियां और होटल के कमरे… CBI चार्जशीट में NTA एक्सपर्ट्स की साज़िश का पर्दाफाश!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026
झारखंड

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026
झारखंड

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026

PM Mall के पास पुलिस ने पकड़ी चोरी की स्कूटी तो शिकंजे में आ गया पूरा गिरोह, अब 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.