Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त
झारखंड

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज थापा और करण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच05ईजे-5734) भी जब्त की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के अनुसार, 22 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज और रिपीट कॉलोनी के आसपास दो युवक ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद रिपीट कॉलोनी के पीछे काली गदिर के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर की कुल 510 पुड़िया बरामद हुई.

एक के पास 437, दूसरे से मिली 73 पुड़िया
पुलिस के अनुसार, सुरज थापा के पास से 437 पुड़िया और करण कुमार के पास से 73 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. मौके से दोनों के मोबाइल फोन और पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक नशीले पदार्थों की सप्लाई किसे करते थे और इनके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं.

मोबाइल खंगालने से खुल सकता है सप्लाई नेटवर्क
पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त किया है. पुलिस मोबाइल में मौजूद संपर्क, कॉल डिटेल और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद ब्राउन शुगर आरोपियों तक कहां से पहुंची थी.

मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 112/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी बीएनएस की धारा 111(2)(ii) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए), 21(बी), 27 और 29 के तहत दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त a Pulsar motorcycle confiscated. and a mobile phone and arrested brown sugar seized Drug trade near MGM Hospital! Raid conducted in Repeat Colony; 510 packets of MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी two accused दो आरोपी गिरफ्तार मोबाइल और पल्सर जब्त
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026
झारखंड

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026
झारखंड

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026

PM Mall के पास पुलिस ने पकड़ी चोरी की स्कूटी तो शिकंजे में आ गया पूरा गिरोह, अब 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.