Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में रेलवे का काम चलेगा। इस वजह से 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 3 ट्रेनों का समय बदला गया है और 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव नॉन-इंटरलॉकिंग और 5वीं लाइन के काम के कारण किया गया है। इस दौरान राजधानी, दुरंतो और मुंबई मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।
रेल सेवा 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, यानी 12 दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। इससे जमशेदपुर, रांची, राउरकेला, बिलासपुर और चाईबासा जैसे रूट से यात्रा करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर जनसंपर्क अधिकारी और वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेललाइन चालू करने के लिए 12 दिनों का ब्लॉक लिया गया है।


