Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ
झारखंड

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur सिदगोड़ा की टाटा स्टील क्वार्टर कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी से सनसनी फैल गई. हाल ही में टाटा स्टील कर्मियों को बोनस मिलने के बीच चोरों ने ड्यूटी गए कर्मी सुब्रतो दास के बंद क्वार्टर को निशाना बनाया. बदमाश करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी कैसे मिली.

पीछे की चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर
सुब्रतो दास सुबह करीब 7:40 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे. उनकी पत्नी अंबिका दास भी करीब सात बजे रामकृष्ण मिशन जूनियर स्कूल चली गई थीं. दोपहर करीब 12:30 बजे सुब्रतो लंच के लिए घर लौटे तो क्वार्टर के अंदर सामान बिखरा मिला. अलमारी खुली थी और उसके लॉक टूटे हुए थे. जांच करने पर जेवर और नकदी गायब मिली. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बदमाश पीछे की ओर से चहारदीवारी फांदकर क्वार्टर परिसर में दाखिल हुए. इसके बाद गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर कीमती सामान समेट लिया.

CCTV में दिखा संदिग्ध, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली. फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है. पुलिस उसकी पहचान करने के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

बोनस के बाद चोरी, घर की रेकी का भी शक
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बदमाशों को क्वार्टर के खाली रहने और घर में कीमती सामान होने की जानकारी कैसे मिली. सुब्रतो की बुजुर्ग मां करीब एक सप्ताह पहले परसुडीह स्थित पैतृक घर चली गई थीं, जबकि बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले क्वार्टर की रेकी की गई होगी. बोनस मिलने के समय हुई इस बड़ी चोरी ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने में जुटी है.

and cash worth ₹50 lakh. Jamshedpur Police making off with jewelry Sidgora में दिनदहाड़े चोरी...Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे Tata Steel employee while he was at work दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ₹50 लाख के गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
Next Article MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026
झारखंड

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026
झारखंड

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026

PM Mall के पास पुलिस ने पकड़ी चोरी की स्कूटी तो शिकंजे में आ गया पूरा गिरोह, अब 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.