Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » हाई कोर्ट का सख्त रुख: सिविल जज परीक्षा रद्द करने, सीजीएल पेपर लीक और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सरकार व सीआईडी से जवाब तलब
झारखंड

हाई कोर्ट का सख्त रुख: सिविल जज परीक्षा रद्द करने, सीजीएल पेपर लीक और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सरकार व सीआईडी से जवाब तलब

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को न्यायिक सेवा, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और सूचना आयोग की निष्क्रियता से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई की। अदालत ने संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए आगे की सुनवाई के लिए नई तारीखें तय की हैं।

सिविल जज परीक्षा रद्द करने पर जवाब का एक और मौका

सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। आदित्य भास्कर एवं अन्य की ओर से दायर याचिका में सरकार के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। अदालत ने राज्य सरकार और अन्य प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक और अवसर दिया है तथा अगली सुनवाई 15 दिसंबर को निर्धारित की है।

सीजीएल पेपर लीक आरोपी की जमानत पर सीआईडी से जवाब

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी आइसीएन के सीईओ सोमांश प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सीआईडी से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में सीआईडी ने 27 अगस्त को सोमांश प्रकाश को गिरफ्तार किया था। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर समय सीमा बताने का निर्देश

राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने और मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े मामले में अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा शपथ पत्र के जरिए स्पष्ट करने को कहा। महाधिवक्ता रोहितश्य राय ने पूजा अवकाश के कारण शपथ पत्र दाखिल न हो पाने की बात कही और जल्द दाखिल करने का भरोसा दिलाया। अदालत ने अगली सुनवाई 26 नवंबर को तय की है। इससे पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने चार सूचना आयुक्तों के वेतन लेने के बावजूद आयोग के निष्क्रिय रहने और मुख्य सचिव के आश्वासनों के पूरा न होने पर असंतोष जताया था।

CGL Paper Leak CID Probe Civil Judge Exam Information Commissioner Jharkhand High Court Jharkhand News Ranchi News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरिम्स जमीन घोटाले में ACB का शिकंजा और कड़ा: बेरमो SDO मनोज कुमार रांची से गिरफ्तार, 7 अफसरों पर गिरी गाज
Next Article चक्रवात अकवान का असर: 19 से 21 नवंबर तक 39 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और गरीब रथ समेत कई प्रमुख सेवाएं प्रभावित
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: आस्था और शिक्षा केंद्र पर संकट, बिष्टुपुर आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध

November 19, 2026
झारखंड

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का शिकंजा और कड़ा: बेरमो SDO मनोज कुमार रांची से गिरफ्तार, 7 अफसरों पर गिरी गाज

November 19, 2026
झारखंड

हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

November 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

JAMSHEDPUR: आस्था और शिक्षा केंद्र पर संकट, बिष्टुपुर आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध

November 19, 2026

आयुष्मान लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा: ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ से जुड़ेंगे NABH अस्पताल, 3500 अस्पतालों का होगा कायाकल्प

November 19, 2026

चक्रवात अकवान का असर: 19 से 21 नवंबर तक 39 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और गरीब रथ समेत कई प्रमुख सेवाएं प्रभावित

November 19, 2026

हाई कोर्ट का सख्त रुख: सिविल जज परीक्षा रद्द करने, सीजीएल पेपर लीक और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सरकार व सीआईडी से जवाब तलब

November 19, 2026

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का शिकंजा और कड़ा: बेरमो SDO मनोज कुमार रांची से गिरफ्तार, 7 अफसरों पर गिरी गाज

November 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost