Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ई-20 पर सरकार की सफाई : गाड़ी का कम माइलेज के लिए ड्राइविंग और रखरखाव भी जिम्मेदार
देश/दुनिया

ई-20 पर सरकार की सफाई : गाड़ी का कम माइलेज के लिए ड्राइविंग और रखरखाव भी जिम्मेदार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, खुदरा बिक्री केंद्रों (रिटेल आउटलेट्स) की नियमित जांच जारी है और गुणवत्ता से समझौता करने वाले इक्का-दुक्का मिलावट के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

नई दिल्ली. ई-20 (E-20) पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के माइलेज में आ रही गिरावट और इंजन की सेहत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है. सरकार ने साफ किया है कि माइलेज कम होने या वाहनों में आने वाली दिक्कतों के लिए केवल ई-20 ईंधन को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है.

सड़कों पर वास्तविक परिस्थितियों में माइलेज कई अन्य तकनीकी और व्यावहारिक कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें वाहन चलाने का तरीका (ड्राइविंग हैबिट्स) और गाड़ियों का नियमित रखरखाव सबसे प्रमुख हैं.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि देश में ई-20 पेट्रोल को बाजार में उतारने से पहले इसका व्यापक और कठोर परीक्षण किया गया है. सरकारी परीक्षणों और सत्यापन के अनुसार, निर्धारित मानकों वाले इस ईंधन से वाहनों के इंजन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है.

हालांकि, सरकार ने यह स्वीकार किया है कि पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में ई-20 ईंधन के उपयोग से कुछ वाहनों के माइलेज में 3 से 5 प्रतिशत तक की मामूली कमी दर्ज की जा सकती है. लेकिन अगर माइलेज में इससे अधिक गिरावट आ रही है, तो इसके पीछे टायर में सही हवा का दबाव न होना, जरूरत से ज्यादा एयर कंडीशनिंग (AC) का इस्तेमाल, भारी ट्रैफिक की स्थिति और वाहन की समय पर सर्विसिंग न कराना मुख्य वजह हो सकते हैं.

इसके साथ ही, बाजार में ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर फैल रही अफवाहों और मिलावट या पानी की शिकायत पर तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने देशभर के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए पेट्रोल और इथेनॉल के नमूनों की जांच की.

रिफाइनरियों से लिए गए 100 से अधिक पेट्रोल नमूनों में क्लोराइड का स्तर safe limit (1 ppm) या उससे भी कम पाया गया. इसी तरह 80 डिस्टिलरियों के इथेनॉल और 80 से अधिक डिपो व टर्मिनलों से लिए गए ई-20 पेट्रोल नमूनों में क्लोराइड का स्तर तय सीमा (3 ppm) के भीतर ही रहा. इसके अलावा, देशभर के लगभग 90,000 पेट्रोल पंपों के भंडारण टैंकों की सघन जांच में पानी की मौजूदगी का कोई भी मामला सामने नहीं आया है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, खुदरा बिक्री केंद्रों (रिटेल आउटलेट्स) की नियमित जांच जारी है और गुणवत्ता से समझौता करने वाले इक्का-दुक्का मिलावट के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Car Driving Habits Car Maintenance Tips E-20 Petrol Ethanol Blended Petrol Fuel Efficiency Fuel Quality Test Hardeep Singh Puri OMC Clarification Petrol Mileage Issue Union Fuel Ministry
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 12 वर्षों में रक्षा उत्पादन 4 गुना और डिजिटल लेन-देन 100% बढ़ा
Next Article JPSC-JSSC धांधली विरोधी आंदोलन में 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026
झारखंड

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026
कारोबार

देश भर में 7,108 पेट्रोल पंपों पर Petrol 5 रुपये और Diesel 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाई कीमतें

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से मिलेगा टिकट

October 5, 2026

Jamshedpur: मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

UCIL के CMD बोले-2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का मिशन, जादूगोड़ा में कॉपर टेलिंग्स से यूरेनियम निकालने की भी तैयारी

October 5, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.