Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » डी-कंपनी का गुर्गा नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में ढेर: समीर हत्याकांड के बाद नोएडा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देश/दुनिया

डी-कंपनी का गुर्गा नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में ढेर: समीर हत्याकांड के बाद नोएडा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और हालिया वारदात के बाद उसके बुलंदशहर में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी।

मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में मौत

खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने नसीम दुर्रानी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में नसीम दुर्रानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, अभियान और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आनी अभी बाकी है।

समीर हत्याकांड में था वांछित

नसीम दुर्रानी का नाम हाल ही में दिल्ली में हुए समीर हत्याकांड में चर्चा में आया था। आरोप है कि दो दिन पहले कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस टीमें उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं और उसके ठिकाने का सुराग जुटा रही थीं।

25 से अधिक मामले और अंडरवर्ल्ड से संबंध

जांच में सामने आया है कि नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड से जुड़े छोटा शकील के लगातार संपर्क में रहा था। जानकारी के मुताबिक, छोटा शकील ने उसे छोटा राजन की हत्या करने की सुपारी भी दी थी। उस पर पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या मामले में साजिश रचने का भी आरोप रहा है। नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट सहित 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने एक वांछित और संगीन अपराधों में लिप्त बदमाश का नेटवर्क तोड़ने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

Bulandshahr D-Company Delhi Police Encounter Naseem Durrani Noida STF एनकाउंटर डी-कंपनी दिल्ली पुलिस नसीम दुर्रानी नोएडा एसटीएफ बुलंदशहर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकचरे से रौशन होगा पटना और 12 शहर: रामचक बैरिया में 514.59 करोड़ की वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

थोक ड्रग्स के थोक व्यापार में कसेगी नकेल: केंद्र ने अलग लाइसेंस और सख्त नियमों का रखा प्रस्ताव

November 20, 2026
देश/दुनिया

‘मैं पूरी तरह निर्दोष हूं, इस्तीफे को जुर्म का इकबाल न माना जाए’— लोकसभा सचिवालय को जस्टिस यशवंत वर्मा का दो टूक जवाब

November 20, 2026
देश/दुनिया

आयुष्मान लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा: ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ से जुड़ेंगे NABH अस्पताल, 3500 अस्पतालों का होगा कायाकल्प

November 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

डी-कंपनी का गुर्गा नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में ढेर: समीर हत्याकांड के बाद नोएडा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

November 20, 2026

कचरे से रौशन होगा पटना और 12 शहर: रामचक बैरिया में 514.59 करोड़ की वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

November 20, 2026

चाईबासा में एसीबी का बड़ा एक्शन: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

चक्रवात ‘अकवान’ से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: रांची-जमशेदपुर में झमाझम बारिश, 11 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट

November 20, 2026

थोक ड्रग्स के थोक व्यापार में कसेगी नकेल: केंद्र ने अलग लाइसेंस और सख्त नियमों का रखा प्रस्ताव

November 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost