Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा
कारोबार

CNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 30, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड की राजनीति में बड़ा झटका देते हुए CBI की विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपियों को छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT ACT) का उल्लंघन कर जमीन खरीदने-बेचने के मामले में दोषी करार दिया है. यह मामला लगभग 15 साल पुराना है. दोषी पाए गए सभी आरोपियों को 30 अगस्त, शनिवार को सजा सुनाई जाएगी. फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है.

क्या है मामला ?
एनोस एक्का पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर आदिवासी जमीनों की खरीद-फरोख्त की. इसके लिए उन्होंने फर्जी पते का इस्तेमाल किया. CBI जांच में सामने आया कि मार्च 2006 से मई 2008 के बीच उन्होंने पत्नी मेनन एक्का के नाम से हिनू में 22 कट्ठा, ओरमांझी में 12 एकड़ से अधिक, नेवरी (रांची) में 4 एकड़ से अधिक और चुटिया के सिरम मौजा स्टेशन रोड में 9 डिसमिल जमीन खरीदी थी.

इस पूरे खेल में तत्कालीन भूमि अभिलेख उप समाहर्ता (LRDC) कार्तिक कुमार प्रभात समेत कई लोगों ने सहयोग किया. इसी आधार पर अदालत ने एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का, कार्तिक कुमार प्रभात, राज किशोर सिंह, फिरोज अख्तर, ब्रजेश मिश्रा, अनिल कुमार, मनीलाल महतो, परशुराम केरकेट्टा और ब्रजेश्वर महतो को दोषी ठहराया है.

एक आरोपी बरी
इस मामले में कुल 11 आरोपी थे. इनमें से एक राजस्व कर्मचारी गोवर्धन बैठा को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. उनके अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बताया कि अदालत ने उन्हें निर्दोष पाते हुए मुक्त कर दिया है.

CNT Act violation: 10 people including former minister Enos Ekka found guilty sentence to be announced tomorrow
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Next Article PM मोदी की मां का AI वीडियो पोस्ट करने पर दिल्ली में कांग्रेस IT सेल के खिलाफ प्राथमिकी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कैंसिलेशन और पेनल्टी चार्ज में किया बदलाव, … जाने फेस्टिवल सीजन में आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

August 25, 2026
कारोबार

मोबाइल रिचार्ज महंगा करने की तैयारी, सस्ते प्लान्स गायब, जेब पर फिर बढ़ेगा 10-15% अतिरिक्त बोझ!

August 14, 2026
कारोबार

चीनी बाजार में भारतीय तकनीक ने लगायी सेंध, दमदार क्वालिटी देख डरा ड्रैगन, एंटी-डंपिंग शुल्क पर लगाया दांव

August 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कैंसिलेशन और पेनल्टी चार्ज में किया बदलाव, … जाने फेस्टिवल सीजन में आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

August 25, 2026

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट : स्कूल की तय ड्रेस कोड जरूरी, हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज

August 25, 2026

बिहार का मान : सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत को सीवान की बेटी रागिनी ने बांधी अपने हाथों से बनाई राखी

August 25, 2026

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा : हाई कोर्ट ने JSSC पूछा – क्या कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया जा सकता है!

August 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.