Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » PM मोदी की मां का AI वीडियो पोस्ट करने पर दिल्ली में कांग्रेस IT सेल के खिलाफ प्राथमिकी
मीडिया

PM मोदी की मां का AI वीडियो पोस्ट करने पर दिल्ली में कांग्रेस IT सेल के खिलाफ प्राथमिकी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 13, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की है.

बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने शुक्रवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

उनके अनुसार 10 सितंबर 2025 को शाम को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल आईएनसी बिहार से प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया गया.

वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां को सपने में देखते हैं, जहां उनकी मां उन्हें बिहार चुनाव की राजनीति को लेकर फटकार लगाती हैं.

गुप्ता का आरोप है कि इस वीडियो ने न केवल प्रधानमंत्री बल्कि उनकी दिवंगत मां की छवि को भी अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया है. शिकायत में कहा गया है कि यह वीडियो कानून, सामाजिक मानदंडों और महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है.
गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 27-28 अगस्त को दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं.

उनके मुताबिक यह कांग्रेस की सुनियोजित साजिश है और चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश है. दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) सहित आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुलिस ने सभी डिजिटल सुबूत सुरक्षित कर लिए हैं और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू कर दी है. वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि यदि कोई मां अपने बेटे को सही काम करने की सीख दे रही है तो इसमें अपमान कहां है. उनका कहना है कि यह न तो मां के प्रति अपमान है और न ही बेटे के प्रति.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
FIR against Delhi Congress IT Cell for posting AI video of PM Modi's mother
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा
Next Article ‘हम युद्ध नहीं करते…’, 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर ट्रंप को चीन ने दिया करारा जवाब
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

मीडिया

जमशेदपुर प्रभात खबर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ पत्रकार कुमार आनंद का राउरकेला डेस्क पर तबादला, चर्चाएं तेज!

June 25, 2026
मीडिया

धन्य हो पत्रकारिता, इस अखबार को जमशेदपुर सदर अस्पताल में नजर नहीं आते ”कुत्ते” !

June 25, 2026
मीडिया

न्यूज़18 गुजराती में नौकरी: न अनुभव चाहिए न पत्रकारिता की डिग्री, देखें विज्ञापन

August 13, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost