Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ‘हम युद्ध नहीं करते…’, 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर ट्रंप को चीन ने दिया करारा जवाब
देश/दुनिया

‘हम युद्ध नहीं करते…’, 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर ट्रंप को चीन ने दिया करारा जवाब

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ के फैसले ने वैश्विक स्तर पर करीब हर एक देश को प्रभावित किया है. हाल के दिनों में ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा रहा है.

इस बीच राष्ट्रपति ने नाटो देशों को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने नाटो देशों से रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है. इतना ही नहीं उन्होंने नाटो राष्ट्रों से चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी बात कही है. ट्रंप के इस बयान पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है. चीनी विदेश मंत्री ने टंप के बयान पर पलटवार किया है.

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ट्रंप की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि द्ध समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते और प्रतिबंधों से समस्याएं और जटिल हो जाएंगी.

चाइन डेली रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री ने ये टिप्पणी शनिवार को की. वे स्लोवेनिया की उप-प्रधानमंत्री और विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री तान्जा फाजोन के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

युद्ध में भाग नहीं लेते बल्कि…: चीन

वांग यी ने कहा कि चीन कभी भी युद्धों में भाग नहीं लेता और ना ही युद्ध की योजना बनाता है. बल्कि वह शांति वार्ता को प्रोत्साहित करता है. उन्होंने दावा किया कि चीन हमेशा से बातचीत के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देता रहा है. इस दौरान चीन के विदेश मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि आज के समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां आपस में गुंथी हुई अराजकता और निरंतर संघर्षों से भरी हुई हैं.

ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और यूरोप को प्रतिद्वंद्वी होने के बजाय मित्र होना चाहिए और एक-दूसरे का सामना करने के बजाय सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदी के सबसे बड़े बदलावों के बीच सही चुनाव करना, इतिहास और जनता के प्रति दोनों पक्षों की ज़िम्मेदारियों को दर्शाता है.

ट्रंप ने नाटो से की चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अपील

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों के एक पत्र लिखा. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि सभी को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरा मानना ​​है कि यह और नाटो द्वारा चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने से, जिसे रूस और यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद पूरी तरह से वापस ले लिया जाएगा, इस घातक, लेकिन हास्यास्पद युद्ध को समाप्त करने में भी बहुत मदद मिलेगी.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
'We don't wage war...' China gives a befitting reply to Trump on his threat of imposing 100% tariff
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticlePM मोदी की मां का AI वीडियो पोस्ट करने पर दिल्ली में कांग्रेस IT सेल के खिलाफ प्राथमिकी
Next Article REPORT : कहीं उल्टी न पड़ जाये ट्रंप का टैरिफ दांव, 10 लाख अमेरिकी हो सकते हैं गरीब
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026
देश/दुनिया

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026
देश/दुनिया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost