Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
झारखंड

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 30, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-टू निर्माण को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मामलों में तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की.

ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि गोड्डा जिले में 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोकप्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में हत्या की गई. भाजपा का दावा है कि हांसदा गंभीर रूप से बीमार (टाइफाइड से पीड़ित) थे और हाल ही में वेल्लोर से इलाज कर लौटे थे. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही सक्षम न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने 24 पुराने मुकदमों का हवाला देकर उन्हें अपराधी साबित करने का प्रयास किया, जबकि 14 मामले में वे बरी हो चुके थे.

भाजपा ने यह भी कहा कि एनकाउंटर स्थल पर खून का कोई निशान नहीं मिला और स्थानीय लोगों तथा पत्रकारों को वहां जाने से रोका गया. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए CBI जांच कराने की मांग की. साथ ही हांसदा के परिजनों और उनके वकील को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषी अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की.

ज्ञापन में नगड़ी में रिम्स-टू निर्माण पर भी चिंता जताई गई. भाजपा ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से आदिवासियों और किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है और CNT ACT तथा भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. पार्टी ने मांग की कि रिम्स-टू के लिए गैर-कृषि भूमि का चयन किया जाए और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द किया जाए.

demands CBI probe Surya Hansda encounter: BJP submits memorandum to Governor
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकोलकाता पुलिस ने WHO के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई को दिल्ली से पकड़ा
Next Article CNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भेट चढ़ा: उम्रकैद काट रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की इलाज के दौरान मौत

October 25, 2026
झारखंड

झारखंड के मरीजों और आम जनता के लिए बड़ी राहत: छठ पूजा तक टली 108 एंबुलेंस की हड़ताल, सरकार के साथ 6 मांगों पर बनी सहमति

October 25, 2026
झारखंड

अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत: दो साल पहले पंचायत ने किया जुदा, तो ट्रेन की पटरी पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश

October 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रेलवे में सुनहरा मौका: 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 10वीं और ITI पास युवा बिना परीक्षा पा सकते हैं सरकारी नौकरी

October 25, 2026

देश की पहली बुलेट ट्रेन क्रांति: 2027 में रफ़्तार भरने को तैयार भारत, मुंबई में बनेगा 100 फीट नीचे अत्याधुनिक अंडरग्राउंड स्टेशन

October 25, 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भेट चढ़ा: उम्रकैद काट रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की इलाज के दौरान मौत

October 25, 2026

झारखंड के मरीजों और आम जनता के लिए बड़ी राहत: छठ पूजा तक टली 108 एंबुलेंस की हड़ताल, सरकार के साथ 6 मांगों पर बनी सहमति

October 25, 2026

बेंगलुरु की IT कंपनियों को चेतावनी: कन्नड़ भाषियों की अनदेखी की तो होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

October 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost