भारत में हर हफ्ते 3,619 साइबर हमले, शिक्षा व बैंकिंग सेक्टर सबसे अधिक निशाने पर

नई दिल्ली. डिजिटल विस्तार के बीच भारत में साइबर हमलों का खतरा तेजी से गहराया है। चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मई से 16 नवंबर 2026 के छह महीनों में भारतीय संगठनों पर हर हफ्ते औसतन 3,619 साइबर हमले हुए, जो वैश्विक औसत 2,435 हमलों से काफी अधिक है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में बैंकिंग मालवेयर का जोखिम दुनिया के औसत से करीब तीन गुना है, जबकि CERT-In भी वित्तीय धोखाधड़ी, पेमेंट सिस्टम के दुरुपयोग और एआइ आधारित साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।

शिक्षा और वित्तीय क्षेत्र पर सबसे ज्यादा दबाव

रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां प्रति संगठन साप्ताहिक औसत 8,706 हमले दर्ज किए गए। इसके बाद उपभोक्ता वस्तु एवं सेवा क्षेत्र में 4,873, बिजनेस सर्विसेज में 4,650 और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 4,122 हमले हुए, जबकि दुनिया में वित्तीय संस्थानों पर यह औसत 2,341 रहा। सरकारी संगठनों पर भारत में प्रति सप्ताह औसतन 3,505 हमले हुए, जो वैश्विक औसत 2,832 से ज्यादा है।

वेब के जरिए मालवेयर और सुरक्षा की जरूरत

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने 90 प्रतिशत से अधिक खतरनाक मालवेयर फाइलें वेब के माध्यम से पहुंचीं और भारत में बॉटनेट मालवेयर का प्रभाव 18.7 प्रतिशत रहा, जबकि वैश्विक औसत 13.1 प्रतिशत है। 66 प्रतिशत संगठनों में सुरक्षा कमजोरियां पाई गईं। चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के कृष्णन वीवी ने कहा कि संगठनों को नेटवर्क, सिस्टम और यूजर अकाउंट की सतत निगरानी करनी चाहिए, कमजोरियों को समय पर दूर करना चाहिए और इंटरनेट से जुड़े सिस्टम, एप्लिकेशन व थर्ड-पार्टी कनेक्शन को अद्यतन रखना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.