खरीदारी, संस्कृति और स्वाद का महासंगम: 23 जनवरी से पटना में सजेगा शॉपिंग फेस्टिवल, एंट्री होगी फ्री

पटना. नए साल के शुरुआत के साथ खरीदारी, कला और स्थानीय स्वाद का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। राजधानी में 23 से 31 जनवरी 2027 तक भव्य पटना शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी चल रही है। बापू सभागार और जेपी गंगा पथ पर सजने वाले इस आयोजन में बाजार की रौनक के बीच बिहार की पारंपरिक कला, हुनर और संस्कृति की झलक भी लोगों को आकर्षित करेगी।

स्थानीय उत्पादों और विशेष छूट का मौका

नगर निगम की योजना के अनुसार, फेस्टिवल में बिहार के हस्तशिल्प, हथकरघा, जीआई उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों के सामानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का बड़ा मंच मिलेगा। इसके अलावा खुदरा दुकानों व बड़े ब्रांडों की ओर से विशेष छूट व ऑफर मिलेंगे, जबकि खान-पान के स्टालों पर बिहार के पारंपरिक व्यंजनों और क्षेत्रीय स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और निशुल्क प्रवेश

यह आयोजन केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बच्चों व परिवारों के लिए कार्यशालाएं, गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि सामान्य बाजार और खरीदारी क्षेत्रों में आम लोगों के लिए प्रवेश बिल्कुल निशुल्क रहेगा; टिकट केवल नगर निगम की मंजूरी से किसी विशेष प्रीमियम गतिविधि के लिए रखी जा सकेगी। आयोजन के संचालन के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों को बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.