चार भाषाओं के रंग और 16 कहानियों की गूंज, जमशेदपुर में आज से शुरू हुआ ‘शार्ट्स 2026’ लघु फिल्म महोत्सव

सिनेमा के शौकीनों और लघु फिल्मों के प्रेमियों के लिए जमशेदपुर में आज से कला व संस्कृति का खास मंच सजने जा रहा है। शहर के वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शार्ट्स 2026’ के 19वें संस्करण का आगाज शनिवार को सेंटर फार एक्सीलेंस (सीएफई) में होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और संताली समेत चार भाषाओं की कुल 16 फिक्शन और डाक्यूमेंट्री फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें दो मूक फिल्में भी शामिल हैं। दोनों दिन शाम पांच बजे से स्क्रीनिंग शुरू होगी और दर्शक तीन से 27 मिनट तक की चुनिंदा फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।

‘डिस्टेंसेस’ से आगाज, स्थानीय प्रतिभाओं की चमक

महोत्सव की शुरुआत 27 मिनट की इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगी, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अशोक विश्वनाथन ने किया है और इसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस आयोजन में शहर के फिल्मकारों की छह फिल्में भी चुनी गई हैं—अमित कुमार की ‘गाछ बाबा’, गौतम गोप की ‘दृष्टि’, मसरूर सिद्दीकी की ‘आसान पैसा’, तपोन राय की मूक फिल्म ‘एक और’, सुमंत सिन्हा की ‘मायापुर-प्रभु मिलन का द्वार’ और उदय साहू की ‘नशा से नशा तक’।

संताली, मूक और बंगाली फिल्मों का आकर्षण

महोत्सव में पुणे के मानसिंह बास्की की 15 मिनट की संताली फिल्म ‘पेड़ कहां जाते हैं?’ और मुंबई की मिनी पांडे की तीन मिनट की मूक फिल्म ‘फोमो’ खास आकर्षण रहेंगी, साथ ही बंगाली फिल्में ‘नूपुर’ और ‘अंतरकथा’ भी दिखाई जाएंगी। वर्ष 2008 में शुरू हुए इस महोत्सव का आयोजन द सोसाइटी फार प्रमोशन आफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.