दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, आदेश न मानने पर तमिलनाडु के अधिकारियों को अवमानना नोटिस

चेन्नई. सुप्रीम कोर्ट ने ‘दीपथून’ पर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ का दीपक जलाने के आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु सरकार के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार, 27 नवंबर को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रथम दृष्टया अवमानना का नोटिस जारी किया। अदालत ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी संवैधानिक अराजकता पैदा करने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अफसोस और सख्ती की चेतावनी

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सबसे पहले मन में ‘अफसोस’ शब्द आता है। न्यायाधीशों ने टिप्पणी की कि अब समय आ गया है कि इस स्थिति से पूरी सख्ती से निपटा जाए, अन्यथा संवैधानिक अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करते प्रतीत हो रहे हैं, जो न्यायिक आदेशों की मर्यादा और संवैधानिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

शनिवार को दीपक जलाने का निर्देश

यह विवाद तब गहराया जब अदालत के निर्देश के बावजूद पारंपरिक दीपक को ‘दीपथून’ (स्तंभ) के बजाय उच्छी पिल्लयार मंदिर के पास स्थित ‘दीपा मंडपम’ में जलाया गया। आदेश की अवहेलना पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब निर्देश दिया है कि शनिवार को ‘दीपथून’ के ऊपर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ का दीपक जलाया जाए। इस सख्त आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों और विवाद से जुड़े पक्षों में हलचल तेज हो गई है।

बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद को लेकर तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया। इसके बाद अब बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बीजेपी ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर संवैधानिक सिद्धांतों का जानबूझकर उल्लंघन करने और हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा, ‘भगवान मुरुगन के हर भक्त के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है! कल तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून में पारंपरिक दीप जलाने का आदेश देकर और अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने के लिए तमिलनाडु के अधिकारियों को फटकार लगाकर, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इंडी गठबंधन सरकार की सनातन-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Picture of ओसियन पोस्ट डेस्क

ओसियन पोस्ट डेस्क

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.