Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » बिसलेरी विवाद के बीच लोकल पानी के प्लांट्स पर कसेगा शिकंजा: मानकों की अनदेखी और सेहत पर गहराता संकट
देश/दुनिया

बिसलेरी विवाद के बीच लोकल पानी के प्लांट्स पर कसेगा शिकंजा: मानकों की अनदेखी और सेहत पर गहराता संकट

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. देश के करीब 4 अरब डॉलर के पैकेज्ड वाटर उद्योग में बिसलेरी विवाद के बाद अब पूरे बाजार की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की सख्त कार्रवाई के बाद जहां बड़े ब्रांडों की जांच तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर शहरों और कस्बों के हर इलाके में खुलआम बिक रहे लोकल ब्रांड के पानी की शुद्धता भी अब कठघरे में आ गई है। आम लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रहे इन बोतलबंद और जार वाले पानी के मानकों की अनदेखी मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़े खतरे के रूप में सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स और उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, पैकेज्ड वाटर बाजार में बिसलेरी इंटरनेशनल की लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मानी जाती है, जबकि किनले, एक्वाफिना और हिमालयन जैसे ब्रांड भी प्रमुख स्थान रखते हैं। लेकिन इन बड़े नामों के बीच हर मोहल्ले और बाजार में अनगिनत लोकल वाटर प्लांट्स संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कई पर नियमों और गुणवत्ता मानकों की अवहेलना के आरोप लगते रहे हैं। शुद्ध पेयजल के भरोसे पानी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि वे जिस बोतल या जार का पानी पी रहे हैं, वह तय सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता भी है या नहीं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में शुद्धता, मिनरल्स की मात्रा और अतिरिक्त तत्व मिलाने जैसी परिभाषाओं को लेकर पहले से ही अस्पष्टता और लचीलापन रहा है, साथ ही पैक पर पारदर्शी लेबलिंग की भी अक्सर अनदेखी होती है। ऐसे में जब बड़े और स्थापित ब्रांडों के सैंपल पर सवाल उठ सकते हैं, तो बिना पर्याप्त निगरानी के चल रहे लोकल प्लांट्स के उत्पादों की विश्वसनीयता को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। जानकारों के मुताबिक, कमजोर निगरानी और नियमों की ढील के चलते कई घटिया और नकली ब्रांडों को बाजार में पनपने का मौका मिल जाता है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है।

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में पैकेज्ड वाटर को भारतीय मानक ब्यूरो के दायरे से हटाकर “हाई-रिस्क फूड” श्रेणी के तहत FSSAI के अधीन लाया गया था, जिसके बाद से सख्ती का दौर शुरू हुआ। अब जब जांच का दायरा बढ़ रहा है, तो विशेषज्ञों और नागरिकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या कार्रवाई केवल बड़े ब्रांडों तक सीमित रहेगी या फिर हर इलाके में मानकों को ताक पर रखकर चल रहे लोकल प्लांट्स पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। सुरक्षित पेयजल हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है और सेहत से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर लगातार व सख्त निगरानी बेहद जरूरी है।

Bisleri Bottled Water Drinking Water FSSAI Health Jar Water Local Water Plants New Delhi Packaged Water Standards
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमातम में बदलीं मुंडन की खुशियां,लखीसराय में भीषण सड़क हादसे में चालक समेत पांच की दर्दनाक मौत, चार जिंदगी और मौत से जूझ रहे
Next Article दुमका में चलती कार पर अपराधियों की फायरिंग, बाल-बाल बचे टाटा मोटर्स कर्मी, गोली छूकर निकली
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

नेपाल के पीएम भारत में, तभी कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची तक महसूस हुए झटके

November 24, 2026
देश/दुनिया

BIHAR: ‘बाहुबली की तरह बर्ताव बंद करें’, न्यायिक आचरण पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

November 23, 2026
देश/दुनिया

100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें

November 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost