Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के कई जिलों में मंगलवार की अहले सुबह कुहासा छाया रहा, हालांकि सुबह के बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में फिलहाल किसी नए मौसमी सिस्टम के विकसित होने के आसार नहीं हैं। चक्रवाती तूफान अकवान का असर कमजोर पड़ने के बाद आज से पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है और नवंबर के शेष दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब तापमान पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को रांची के अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम पारा 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

तीन दिनों में तेजी से लुढ़केगा न्यूनतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। अगले तीन दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि रांची का न्यूनतम पारा भी 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने का अनुमान है। इससे सुबह जल्दी घर से निकलने वालों और रात में यात्रा करने वालों को कंपकंपाने वाली ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि गिरावट के दौर के कुछ दिनों बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है।

कोहरे से उड़ानें लेट

सोमवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। मुंबई से दोपहर की फ्लाइट करीब एक घंटे और पटना से शाम की उड़ान लगभग तीन घंटे विलंब से आई, जबकि पुणे की फ्लाइट भी देरी से पहुंची। यात्रियों को उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

इधर, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार और मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. बाबूराव पीपी ने किसानों को पकी धान की फसल की कटाई शुरू करने की सलाह दी है। कटाई के बाद फसल को दो-तीन दिन खेत में सुखाकर थ्रेसिंग करें और भंडारण से पहले दाने सुखाकर नमी करीब 12 प्रतिशत रखें। अवशेष जलाने के बजाय मिट्टी में मिलाएं तथा खड़ी फसलों में सुबह या शाम हल्की सिंचाई करें।

Birsa Agricultural University Birsa Munda Airport Cold Flights fog Jharkhand Meteorological Centre Paddy Harvesting Ranchi Temperature Weather Winter
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक
Next Article प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026
झारखंड

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost