Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » नेपाल के पीएम भारत में, तभी कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची तक महसूस हुए झटके
देश/दुनिया

नेपाल के पीएम भारत में, तभी कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची तक महसूस हुए झटके

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. ऐसे समय में जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत दौरे पर हैं, मंगलवार (24 नवंबर) की सुबह पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

नेपाल में आए इस भूकंप के दौरान झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में भी धरती हिलने और कंपन महसूस होने की चर्चा रही। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रांची के लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार समेत कुछ क्षेत्रों में लोगों ने कुछ सेकंड तक कुर्सी, मेज और आसपास की चीजों में हलचल महसूस होने की बात कही। अचानक हुए इस कंपन से सुबह के वक्त लोग चौंक गए और घरों व आसपास के हिस्सों में हलचल की बातें होने लगीं।

उल्लेखनीय है कि यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत के दौरे पर हैं। पद संभालने के बाद उनकी इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर अहम चर्चा व समझौते हुए हैं।

दूसरी ओर, रांची में भूकंप के झटके महसूस होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के 24 नवंबर के उपलब्ध रिकॉर्ड में रांची में भूकंप आने का अलग से जिक्र नहीं है। ऐसे में नेपाल के कोशी प्रांत में आए भूकंप और रांची के लोगों द्वारा महसूस किए गए कंपन के बीच के संबंध को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Balendra Shah Earthquake International news Jharkhand News Koshi Province NCS Nepal Ranchi Richter scale Tremors
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में प्रशासन का ‘नाइट ऑपरेशन’, 200 जवानों और 11 मजिस्ट्रेट ने 2 घंटे तक खंगाला कोना-कोना, डीसी ने टीम संग खिंचवाई तस्वीर
Next Article 3044 युवाओं को रोजगार की सौगात, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र; पायलट ट्रेनिंग और एआई शिक्षा पर बड़ा ऐलान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost