Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » BIHAR: ‘बाहुबली की तरह बर्ताव बंद करें’, न्यायिक आचरण पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
देश/दुनिया

BIHAR: ‘बाहुबली की तरह बर्ताव बंद करें’, न्यायिक आचरण पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक अहम सुनवाई के दौरान बिहार के रोहतास जिले के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) अनिल कुमार के व्यवहार और कार्यशैली पर तीखी असहमति जताते हुए उन्हें सख्त फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने न्यायिक अधिकारों के संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘बाहुबली की तरह बर्ताव करना बंद करें’।

यह पूरा मामला रोहतास के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी रौशन कुमार को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराए जाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 के एक आपराधिक मामले में कथित झूठी गवाही देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देशों का अनुपालन न होने पर जज अनिल कुमार ने 29 सितंबर को तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को दोषी करार दिया था। उन्होंने अधिकारी पर एक रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाने के साथ-साथ बिहार के डीजीपी को यह टिप्पणी उनकी सर्विस बुक में दर्ज करने का निर्देश भी दिया था।

इसके बाद पटना उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के इस फैसले पर स्थगन आदेश जारी कर दिया था, जिसके विरोध में न्यायिक अधिकारी अनिल कुमार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत की पीठ ने कानून की उनकी समझ को बेहद कमजोर करार दिया। पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून को लेकर उनकी समझ देखकर अदालत सचमुच हैरान है और उन्हें सबसे पहले बीएनएसएस की धारा 384 तथा सीआरपीसी की धारा 345 के दायरे और वास्तविक अर्थ को समझना चाहिए।

सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि न्यायिक अधिकारी को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना चाहिए, ताकि कानूनी प्रावधानों और न्यायिक मर्यादाओं की स्पष्ट समझ विकसित हो सके।

Bihar News BNSS Section 384 CJI Suryakant CrPC Section 345 judicial conduct National Judicial Academy Patna High Court Rohtas Supreme Court
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएचईसी को अडानी समूह को सौंपने की कथित योजना के खिलाफ मजदूरों का जोरदार विरोध
Next Article BIHAR में फर्जी शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, नौकरी खत्म होगी, FIR भी दर्ज होगा, 2006 से अब तक की खुलेंगी सभी फाइलें
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR में फर्जी शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, नौकरी खत्म होगी, FIR भी दर्ज होगा, 2006 से अब तक की खुलेंगी सभी फाइलें

November 23, 2026
देश/दुनिया

100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें

November 23, 2026
देश/दुनिया

मैट पर उतरेगा देश का दमखम, प्रहलादपुर में 8वीं चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती, विजेताओं को लाखों का इनाम

November 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सायरा मुंडा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

November 23, 2026

BIHAR में फर्जी शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, नौकरी खत्म होगी, FIR भी दर्ज होगा, 2006 से अब तक की खुलेंगी सभी फाइलें

November 23, 2026

BIHAR: ‘बाहुबली की तरह बर्ताव बंद करें’, न्यायिक आचरण पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

November 23, 2026

एचईसी को अडानी समूह को सौंपने की कथित योजना के खिलाफ मजदूरों का जोरदार विरोध

November 23, 2026

जमशेदपुर के वास्तु विहार परिसर में भीषण अगलगी, दो कारें खाक और एक बाइक को नुकसान

November 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost