Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » 100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें
देश/दुनिया

100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार मानसून सत्र की आखिरी बैठक के 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ है। इस अभूतपूर्व ‘संसदीय सन्नाटे’ के पीछे मोदी सरकार की एक बड़ी राजनीतिक बिसात मानी जा रही है। सत्र का सत्रावसान न होने से सरकार को यह रणनीतिक फायदा है कि वह एक सप्ताह से भी कम नोटिस पर बैठक बुलाकर परिसीमन और 33% महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित करा सकती है।

क्या है सरकार का ‘3-दिवसीय’ प्लान?

विशेष सत्र की अटकलों को खारिज करते हुए एनडीए सूत्रों ने साफ किया है कि मानसून सत्र का अगला चरण दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बैठेगा। आगामी विधानसभा चुनावों के चलते सदन में संभावित हंगामे को देखते हुए सरकार की योजना सत्र के शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही इन दोनों अहम विधेयकों को पेश कर पास कराने की है। सरकार के मसौदे के अनुसार, लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने और उनमें से एक-तिहाई (करीब 283) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

विपक्ष की 4 शर्तें और ‘जेरीमैंडरिंग’ का आरोप

दूसरी ओर, कांग्रेस, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने सरकार पर महिला आरक्षण की आड़ में सीटों के समीकरण बदलने (जेरीमैंडरिंग) का आरोप लगाते हुए समर्थन के लिए चार प्रमुख शर्तें रखी हैं:

  1. लोकसभा की कुल सीटें 543 ही बनी रहें।

  2. किसी भी राज्य की मौजूदा सीटों की संख्या में कोई बदलाव न हो।

  3. 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तुरंत लागू कर मौजूदा 543 में से 182 सीटें महिलाओं को दी जाएं।

  4. इस पूरी व्यवस्था को संविधान संशोधन के जरिए अगले 25 वर्षों के लिए फ्रीज किया जाए।

लोकसभा में नंबर गेम की चुनौती

संविधान संशोधन के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत (करीब 360 सांसद) अनिवार्य है। फिलहाल एनडीए के पास 319 सांसदों का पक्का समर्थन है। टीएमसी से अलग हुए गुट और एनसीपी (शरद पवार) व डीएमके जैसे दलों के रुख पर ही इस बिल का भविष्य टिका है। यदि दिसंबर में यह बिल पास नहीं हुआ, तो 2029 के आम चुनाव नई सीमाओं के तहत कराना सरकार के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।

AAP Congress Delimitation Bill DMK Lok Sabha seats Modi government opposition Parliament Session Politics News women reservation
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर के टेल्को में 19 वर्षीय बेटी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मेडिकल जांच के साथ पुलिस जांच तेज
Next Article जमशेदपुर और कोल्हान में थमेगा ‘अकवान’ का असर: 24 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा पारा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

मैट पर उतरेगा देश का दमखम, प्रहलादपुर में 8वीं चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती, विजेताओं को लाखों का इनाम

November 22, 2026
देश/दुनिया

देश के सबसे बड़े दानवीर बने एचसीएल के शिव नादर, दान देने में गौतम अदाणी ने लगाई 127% की लंबी छलांग, जानें अंबानी और अन्य उद्योगपतियों ने खोला कितना खजाना

November 21, 2026
देश/दुनिया

वैश्विक अशांति के बीच भारत ने दिया शांति का मंत्र: SCO मंच पर पीएम मोदी बोले— ‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, हम सभ्यताओं के संवाद और रिश्तों की बात कर रहे’

November 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

डिमना लेक की लहरों पर दिखा तैराकों का रोमांच: TSAF स्विमाथॉन 2.0 में 7 राज्यों के 121 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, 64 वर्षीय बुजुर्ग ने जीता सबका दिल

November 23, 2026

जमशेदपुर और कोल्हान में थमेगा ‘अकवान’ का असर: 24 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा पारा

November 23, 2026

100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें

November 23, 2026

जमशेदपुर के टेल्को में 19 वर्षीय बेटी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मेडिकल जांच के साथ पुलिस जांच तेज

November 23, 2026

आदित्यपुर नगर निगम को चेतावनी, 15 दिन में सुधरे सफाई व पेयजल व्यवस्था, वरना सड़क पर उतरेंग लोग

November 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost