Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में प्रशासन का ‘नाइट ऑपरेशन’, 200 जवानों और 11 मजिस्ट्रेट ने 2 घंटे तक खंगाला कोना-कोना, डीसी ने टीम संग खिंचवाई तस्वीर
झारखंड

जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में प्रशासन का ‘नाइट ऑपरेशन’, 200 जवानों और 11 मजिस्ट्रेट ने 2 घंटे तक खंगाला कोना-कोना, डीसी ने टीम संग खिंचवाई तस्वीर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और जेल के भीतर चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार की रात जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक बड़ा औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने किया। प्रशासन की इस अचानक हुई दबिश से पूरे जेल परिसर और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।

रात करीब 8:15 बजे शुरू हुए इस सघन तलाशी अभियान की रणनीति बेहद गोपनीय रखी गई थी। छापेमारी से ठीक पहले सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इसके बाद तय योजना के मुताबिक, सिटी एसपी ललित मीना और धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्नव मिश्रा सहित 11 मजिस्ट्रेट और लगभग 200 पुलिसकर्मियों की भारी-भरकम टीम एक साथ जेल परिसर में दाखिल हुई।

लगभग दो घंटे तक चले इस मैराथन अभियान के दौरान प्रशासन की पूरी टीम ने जेल के एक-एक वार्ड, बैरक और संदिग्ध हिस्सों को बारीकी से खंगाला। हालांकि, इस सघन तलाशी में कोई बड़ा आपत्तिजनक सामान या मोबाइल आदि नहीं मिला। प्रतिबंधित सामग्री के नाम पर टीम के हाथ केवल बीड़ी, खैनी और माचिस ही लगी।

अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने और पूरी जेल की गहन जांच के बाद एक खास नजारा देखने को मिला। जेल से बाहर निकलने पर उपायुक्त राजीव रंजन ने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी करायी। प्रशासन की इस मुस्तैदी से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जेल के भीतर कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Arnav Mishra Ehtesham Waquarib Ghaghidih Jail jail raid JAMSHEDPUR Jharkhand News Lalit Meena night operation police administration Rajeev Ranjan
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसायरा मुंडा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Next Article नेपाल के पीएम भारत में, तभी कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची तक महसूस हुए झटके
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost