Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » अमेरिका में गांधी परिवार की बड़ी जीत: महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा खत्म, कोर्ट के आदेश से ट्रस्ट को मिला हक
देश/दुनिया

अमेरिका में गांधी परिवार की बड़ी जीत: महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा खत्म, कोर्ट के आदेश से ट्रस्ट को मिला हक

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वर्जीनिया. महात्मा गांधी के परिवार से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते दिवंगत कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी की लगभग 30 एकड़ जमीन पर चल रहा 20 महीने लंबा कानूनी विवाद आखिरकार सुलझ गया है। अमेरिकी अदालत ने गांधी परिवार के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए वर्जीनिया के एक स्थानीय निवासी द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने का सख्त आदेश दिया है और इस पूरी जमीन का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर ट्रस्ट को वापस सौंप दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद अमेरिका के वर्जीनिया की वॉरेन काउंटी में स्थित शेनांडोआ नेशनल पार्क से सटी 30 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है। इस बहुमूल्य जमीन को गांधी दंपति ने वर्ष 1987 में खरीदा था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में दक्षिण गुजरात में रहने के दौरान कानू गांधी और उनकी पत्नी ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया था और अपनी संपत्ति इस ट्रस्ट को सौंप दी थी। वर्तमान में सूरत के रहने वाले परिमल देसाई इस चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी के रूप में इस पूरी संपत्ति का कामकाज संभाल रहे हैं।

कानू गांधी और शिवा गांधी वर्ष 2013 में भारत लौट आए थे और नवंबर 2016 में सूरत में कानू गांधी का निधन हो गया था। उनकी वसीयत के अनुसार सारी संपत्ति उनकी पत्नी शिवा गांधी को मिली। इसके बाद शिवा गांधी ने वर्ष 2018 में ‘द डॉ. शिवा एंड कानू रामदास मोहनदास गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना की और अपनी वसीयत पंजीकृत कराई। वर्ष 2020 में उनके निधन के बाद वसीयत लागू हुई और परिमल देसाई ने मैनेजिंग ट्रस्टी के तौर पर कार्यभार संभाला।

कैसे जीता गया यह कानूनी मुकदमा?

इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब 10 जनवरी 2025 को वर्जीनिया के एक स्थानीय नागरिक ग्रेगरी ब्लैक ने ‘एडवर्स पजेशन’ (प्रतिकूल कब्जे) के नियम के तहत इस जमीन पर अपना दावा ठोक दिया। इस नियम के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति किसी जमीन पर 15 साल तक कब्जा रखता है और कुछ शर्तें पूरी होती हैं, तो वह उसका मालिक बन सकता है।

मैनेजिंग ट्रस्टी परिमल देसाई ने इस चुनौती का डटकर मुकाबला करने का फैसला किया। उन्होंने अमेरिका में वकील नियुक्त किए और भारत से ही डिजिटल व तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए इस कानूनी लड़ाई को लड़ा। देसाई ने अपने बचाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जीआईएस (GIS) मैप्स का प्रभावी इस्तेमाल किया। उन्होंने दस्तावेजों और उपग्रह नक्शों के जरिए यह साबित कर दिया कि वह केबिन पिछले 15 सालों से वहां मौजूद नहीं था, जिससे उस व्यक्ति का दावा पूरी तरह झूठा साबित हो गया। इसके अलावा, मौके पर एक अन्य महिला की मौजूदगी ने भी अवैध कब्जा करने वाले के दावों की हवा निकाल दी।

गांधीवादी विचारों के प्रसार में आएगी काम

अदालत में चली अंतिम सुनवाइयों के बाद न्यायाधीश ने गांधी परिवार के हक में फैसला सुनाया। ट्रस्टी परिमल देसाई ने कोर्ट को यह भी स्पष्ट किया कि इस संपत्ति को दान करने का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है।

20 महीनों की लंबी और कड़ी मशक्कत के बाद मिली इस जीत से गांधी परिवार और उनके अनुयायियों में खुशी की लहर है। इस फैसले से न सिर्फ एक विदेशी जमीन पर अवैध कब्जाधियो के मंसूबे नाकाम हुए हैं, बल्कि गांधी जी की विरासत से जुड़ी इस महत्वपूर्ण संपत्ति का नियंत्रण भी सही हाथों में सुरक्षित हो गया है।

Gandhi family Kanu Gandhi Mahatma Gandhi grandson US Court Virginia land dispute अमेरिका अमेरिकी अदालत अमेरिकी कानून कानू गांधी गांधी परिवार ट्रस्ट परिमल देसाई महात्मा गांधी यूएस कोर्ट वर्जीनिया जमीन विवाद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ
Next Article सोना-चांदी धड़ाम: दीवाली से पहले कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

खाकी पर दाग: भुवनेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गई डिप्टी रेंजर मौसमी बेहेरा

October 30, 2026
देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026
देश/दुनिया

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ट्रेन से गिरे यात्री के पास टिकट नहीं मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे ट्रिब्यूनल का आदेश किया खारिज

October 30, 2026

खाकी पर दाग: भुवनेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गई डिप्टी रेंजर मौसमी बेहेरा

October 30, 2026

BIHAR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी सस्पेंड, छापेमारी में मिले 70 लाख नकद और महंगी घड़ियां

October 30, 2026

झारखंड में अटकी 1000 अधिकारियों की पदोन्नति: मानव संपदा पोर्टल पर आज होगा बड़ा फैसला, मुख्य सचिव की समिति पर टिकी निगाहें

October 30, 2026

सोना-चांदी धड़ाम: दीवाली से पहले कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स!

October 30, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost